Homeदेशपुणे के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढह गया, दो की मौत,...

पुणे के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढह गया, दो की मौत, कई पर्यटक बहे, रेस्क्यू जारी

Published on

रविवार को पुणे में बड़ा हादसा हो गया।इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया। पुल के ढह जाने से कई पर्यटक बह गए। यह हादसा कुंडमाला में हुआ।पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने बताया की हादसे के कारण 10 से 15 लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है। 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट स्पॉट कुंदमाला में नारायणी नदी पर बने पुल पर काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। इसी दौरान अचानक से पुल टूट गया।

महाराष्ट्र के पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का एक पुल रविवार दोपहर ढह जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गये। कुंदमाला इलाके में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी का बहाव तेज था।हालांकि जब पुल ढहा उस समय बारिश नहीं हो रही थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ पर्यटकों के बह जाने की आशंका है।

इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मावल में पुल ढहने की घटना हुई है।मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं।एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंच रही है। संभव है कि कुछ लोग बह गए हों।हमें अभी तक इस संबंध में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं मिली है।इसलिए अभी इस बारे में बात करना उचित नहीं होगा। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this