मणिपुर पहुंचे राहुल गाँधी के काफिले को  विरोधियों और समर्थकों के घमासान का सामना करना पड़ा !

0
152



न्यूज़ डेस्क 

  मणिपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी काफिले पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया है। राहुल गाँधी  इम्फाल से आगे अपने काफिले के साथ बढ़ रहे थे। सड़क के किनादे बड़ी संख्या में कांग्रेस के समर्थक भी खड़े थे और लगातार हाथ हिला रहे थे। वही दूसरी तरफ बड़ी संख्या में उनके विरोध में भी लोग इकठा हो गए थे। पोस्टर लिए लोग राहुल वापस जाओ के नारे लग रहे थे। इसके बाद  पुलिस ने आगे जाने की अनुमति नहीं दी तो काफिला वापस इम्फाल की तरफ लौट लौट गया है। बिष्णुपुर एसपी ने बताया कि राहुल समेत किसी को आगे नहीं जाने दिया जा सकता है। हमारे लिए उनकी सुरक्षा प्राथमिकता में है। आगजनी हुई है और कल रात भी हालात बदतर थे।
               इस बीच कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को हटाया। राहुल गांधी ने 29 और 30 जून को मणिपुर में रहने का प्लान बनाया था। इसके अलावा राहुल गांधी मणिपुर की राजधानी इंफाल और चुराचांदपुर में सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करनी थी।
               कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विरोध जताते हुए कहा कि राहुल गांधी का काफिला रोकना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, मणिपुर में शांति की जरूरत है टकराव की नहीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब इम्फाल से विष्णुपुर जा रहे थे तो रास्ते में राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोक दिया। आगे जाने से मना कर दिया।        

         बता दें कि राहुल गांधी इम्फाल से करीब 20 किमी ही आगे बढ़ पाए थे। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। वहीं दूसरी तरफ मणिपुर में राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने विरोध का पोस्टर दिखाया और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। जिस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ें। राहुल गांधी के काफिले में कई कांग्रेस थे। जिसके बाद राहुल गांधी इम्फाल वापस लौट गए। उनकी योजना हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के साथ कई नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करने की थी।       

       कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ऐतराज जताते हुए बताया कि राहुल गांधी के काफिले को विष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। राहुल गांधी को हाथ हिलाने के लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें क्यों रोका है।
           केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि, मुझे नहीं पता कि पुलिस हमें अनुमति क्यों नहीं दे रही है। राहुल गांधी का यह दौरा प्रभावित लोगों से मुलाकात के लिए ही है। हमने करीब 20.25 किमी का सफर तय किया लेकिन कहीं भी सड़क जाम नहीं हुई। राहुल गांधी कार के अंदर बैठे हैं। मुझे नहीं पता कि स्थानीय पुलिस को किसने निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here