बेटी को घर छोड़ कर निकले थे प्रोफेसर मानसी और उनके पति, हादसे की चपेट में आकर वापस लौटे उनके शव

0
239

विकास कुमार
कभी कभी केवल एक हादसा आपकी जिंदगी की सारी खुशियां छीन लेता है। हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने वैसे तो कई परिवार की खुशियां छीन ली है। लेकिन आपदा की चपेट में आकर शिमला का एक परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया। हम बात कर रहे हैं प्रोफेसर मानसी और उनके पति एडवोकेट हरीश शर्मा की। मानसी और हरीश की समरहिल के शिव मंदिर में हुए भूस्खलन में मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों की लाशें बरामद हुई। अपनी 12 साल की बेटी के हाथ में फोन देकर मानसी और हरीश समरहिल के शिव मंदिर में पूजा के लिए निकले थे। उन्होंने बेटी से कहा था कि वे जल्दी ही घर लौट आएंगे,लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बेटी से किया ये वादा वे पूरा नहीं कर पाएंगे।

प्रोफेसर मानसी नाहन कॉलेज में तैनात थी,वे अपने पति के साथ समरहिल के एमआई रूम में रह रही थी। सोमवार को जलाभिषेक के लिए दोनों दम्पति मंदिर पहुंचे थे तभी भूस्खलन हो गया और दोनों मलबे की चपेट में आ गए थे।

मानसी और हरीश तो हादसे की चपेट में आकर काल के गाल में समा गए,लेकिन अपने पीछे वे बारह साल की मासूम बेटी को छोड़ गए। 12 साल की बेटी अब अपनी दादी और ताया के सहारे है। हिमाचल की राजधानी शिमला के समर हिल इलाके में 14 अगस्त को भारी भूस्खलन हुआ था। समरहिल इलाके से अभी तक 14 शव बरामद कर लिए गए हैं। समरहिल में एक ही परिवार के सात लोग लापता हैं। अपनों का अभी तक पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं,ये वो लोग हैं जो शिवमंदिर में थे लेकिन इसके अलावा रास्ते से निकल रहे कितने लोग भूस्खलन की चपेट में आए उसकी जानकारी नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में कईयों ने अपने परिवार को खोया है। इस सदमे से उबरना इतना आसान नहीं होगा। ये बहुत ही कठिन समय है क्योंकि एक झटके में अपनों को खोने का गम इतना गहरा होता है कि इस घाव को भरने में लंबा वक्त लग जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here