Homeदेशलालू यादव की बढ़ी गतिविधियां ,पटना मरीन ड्राइव का किया दौरा

लालू यादव की बढ़ी गतिविधियां ,पटना मरीन ड्राइव का किया दौरा

Published on



न्यूज़ डेस्क

राजद सुप्रीमो लालू यादव इन दिनों काफी स्वास्थ्य हैं और लगातार सार्वजानिक सथलों का दौरा भी कर रहे हैं। वे पब्लिक बैठकें भी कर रहे हैं और राष्ट्रीय राजनीति को निहार रहे हैं। 15 अगस्त के दीं उन्होंने ऐतिहासिक गाँधी मैदान का भी दौरा किया ,लोगों से मिले और केंद्र सरकार पर हमला भी किया। बिहार में उनके समर्थक आज भी उन्हें लालू यादव को देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं। ऐसा ही वाकया तब देखने को मिला जब लालू यादव अपने साथी शिवानंद तिवारी के साथ पटना में निर्मित मरीन ड्राइव पहुँच गए। बता दें कि मौजूदा सरकार ने गंगा नदी के तट पर जेपी गंगा पथ वे का निर्माण किया है। यह करीब 12 किलोमीटर लम्बा है। यहाँ का दृश्य का काफी मनोरम है। आम तौर पर इस पथ को पटना का मैरीन ड्राइव भी कहा जाता है।
           जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद ने अपने जेपी आंदोलन के साथी शिवानंद तिवारी के साथ एसयूवी पर बने एक विशेष रथ में मरीन ड्राइव का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और तेजस्वी यादव के पास मौजूद सड़क निर्माण मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। मरीन ड्राइव के दूसरे चरण का उद्घाटन 14 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया था। इसके साथ, दीघा से गायघाट के बीच 12.8 किमी का स्‍ट्रेच भी जनता के लिए खोला गया है और मोटर चालक केवल 15 मिनट में यह दूरी तय कर सकते हैं।
             दोनों के दौरे के दौरान लालू प्रसाद को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। उन्होंने आम लोगों से बातचीत की और साथ ही ‘कुल्फी’ का भी आनंद लिया। इस तरह की सार्वजनिक उपस्थिति से लालू प्रसाद यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि वह अब फिट हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देंगे।
लालू प्रसाद की बढ़ती गतिविधियां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक अच्छा संकेत है।जानकार कह रहे हैं कि लालू सक्रिय रहे तो इंडिया की राजनीति को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

Latest articles

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...

ये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर सीधे पाचन...

More like this

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...