राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया,जानिए क्या कहा

0
249

न्यूज डेस्क
राहुल गांधी की सांसदी जाने पर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है । प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि क्या बीजेपी भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है? उन्होंने कहा कि ‘इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है।’ प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘आप कुछ भी कर लीजिए। हम नहीं झुकेंगे।’ प्रियंका गांधी ने नीरव मोदी और मेहूल चौकसी मामले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा। साथ ही कहा कि ‘आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा।’

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा- ” नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr ललित मोदी घोटाला- 425 Cr, मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Cr, जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, बीजेपी उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। क्या बीजेपी भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?” इससे पहले प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर कहा था कि- “डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here