कैप्टन अमरिंदर सिंह के संपर्क में प्रियंका गांधी !कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज

0
198

 

बीरेंद्र कुमार झा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दोबारा कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक तौर पर ना तो कांग्रेस ने और न हीं अमरिंदर सिंह की तरफ से कुछ कहा गया है। कांग्रेस से अलग होकर अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। बाद में उन्होंने पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया था।

प्रियंका गांधी है अमरिंदर सिंह के संपर्क में

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार अमरिंदर सिंह के संपर्क में बनी हुई है इतना ही नही यहां तक कि है इस दौरान उनकी कांग्रेस में वापसी को लेकर बातचीत भी चलने की खबर आ रही है।कैप्टन अमरिंदर सिंह पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू से तनातनी के बाद कांग्रेस पार्टी से अलग हो गए थे।

क्या हो सकती है वजह

अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापसी करेंगे या नहीं यह अब तक साफ नहीं है।पूर्व में संभावनाएं जताई जा रही थी कि अमरिंदर सिंह को बीजेपी केंद्रीय मंत्री या राज्य के राज्यपाल का जिम्मा सौंप सकती है।लेकिन करीब 1 साल बाद भी उन्हें लेकर बीजेपी ने कोई बड़ा फैसला नहीं लिया है।ऐसे में अमरिंदर सिंह के बड़ा मौका मिलने पर कांग्रेस का भी रुख करने की संभावना बनती है।अमरिंदर सिंह के साथ पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में सुनील जाखड़ का भी नाम शामिल था।

सुनील जाखड़ को बीजेपी ने सौंपी बड़ी जिम्मेवारी

सिद्धू से पहले जाखड़ ही पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने में 2022 में कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने फेसबुक पर लाइव सेशन के दौरान इस्तीफे का ऐलान किया था कि इससे पहले की कांग्रेस ने उन्हें शोकौज नोटिस जारी कर कोई कड़ा कदम उठाती, भाजपा ने उन्हें पंजाब में पार्टी की कप्तानी सौंप दी थी।

राहुल और प्रियंका पर साधा था निशाना

एक कार्यक्रम के दौरान सिंह ने कहा था कि राहुल को नेता के तौर पर विकसित होने की जरूरत है। बीते साल उन्होंने कहा था मेरे परपोते हैं तो वह मेरे सामने क्या है।वह मेरे बच्चों जैसे हैं।उनके पिता मेरे दोस्त थे, ऐसे में वह क्या हुए ,केवल इसलिए कि वे 50 के आसपास पहुंच गए हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि राहुल गांधी या प्रियंका आइंस्टीन है।उन्होंने कहा था कि वह राजनेताओं की तरह साधारण नेता है। उन्हें समय के साथ बढ़ाना होगा। उन्हें समय के साथ अनुभव लेना होगा।यही मैं राहुल गांधी के बारे में बोलता था कि उन्हें समय के साथ विकसित होना होगा ,वह अभी तक विकसित नहीं हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here