Homeदेशमहिला आरक्षण बिल अब बन गया कानून ,राष्ट्रपति मुर्मू ने किये हस्ताक्षर 

महिला आरक्षण बिल अब बन गया कानून ,राष्ट्रपति मुर्मू ने किये हस्ताक्षर 

Published on


न्यूज़ डेस्क 


महिला आरक्षण बिल अब कानून बना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून को भारतीय गजट में भी अधिसूचित कर दिया गया है। बता दें कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को गुरुवार को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के हस्ताक्षर के बाद राष्ट्रपति के पास उनके अनुमोदन के लिए भेजा गया था। इसी महीने की शुरुआत में संसद के विशेष सत्र के दौरान संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया था। इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाएगा।                   
        इस विधेयक के जरिये लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, महिलाओं को इसका लाभ जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया के बाद ही मिलेगा।       
             नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के बाद लोकसभा की 543 सीटों में से 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह आरक्षण 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे तो इसकी अवधि बढ़ा सकती है। आरक्षण सीधे चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए लागू होगा। यानी राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषद दायरे में नहीं आएंगी।                       
   महिला आरक्षण से संबंधित 128वां संविधान संशोधन विधेयक 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित किया गया था। बिल के पक्ष में 214 वोट पड़े, जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला था। इससे पहले 20 सितंबर को विधेयक को लोकसभा से मंजूरी मिल गई थी। लोकसभा ने भी इस बिल को दो तिहाई बहुमत के साथ पास किया था। इसके पक्ष में 454 और विरोध में दो वोट पड़े थे।
                      राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून भी बन गया है, लेकिन इसको अमल में लाने से पहले दो शर्तों को पूरा करना होगा। ये शर्तें जनगणना और परिसीमन की हैं जिन्हें पूरा करने में कई साल लग सकते हैं। नारी शक्ति वंदन कानून के प्रभावी होने की दो शर्तें रखी गईं हैं। इसके मुताबिक महिला आरक्षण कानून आगामी जनगणना के बाद लागू होगा। कानून बनने के बाद होने वाली जनगणना के बाद आरक्षण लागू करने के लिए नए सिरे से परिसीमन होगा। परिसीमन के आधार पर ही महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित की जाएंगी।

Latest articles

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास,बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ीबने

वैभव सूर्यवंशी ने भारत और इंग्लैंड के बीच बेकेनहम के केंट क्रिकेट ग्राउंड पर...

किंग की शूटिंग के बीच शाहरुख खान हुए घायल, ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका रवाना

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी अपकमिंग एक्शन से भरपूर थ्रिलर “किंग” की शूटिंग में...

तो साथ रहने का कोई मतलब नहीं’, उद्धव ठाकरे ने MVA की एकता पर उठाया सवाल

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया है कि अगर 2024 के...

तो साथ रहने का कोई मतलब नहीं', उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, MVA की...

More like this

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास,बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ीबने

वैभव सूर्यवंशी ने भारत और इंग्लैंड के बीच बेकेनहम के केंट क्रिकेट ग्राउंड पर...

किंग की शूटिंग के बीच शाहरुख खान हुए घायल, ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका रवाना

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी अपकमिंग एक्शन से भरपूर थ्रिलर “किंग” की शूटिंग में...

तो साथ रहने का कोई मतलब नहीं’, उद्धव ठाकरे ने MVA की एकता पर उठाया सवाल

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया है कि अगर 2024 के...