झारखंड में 24 से 26 मई तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, देवघर रांची और खूंटी में है कार्यक्रम

0
156

बीरेंद्र कुमार झा

राजपूती द्रौपदी मुर्मू 24 मई को अपने तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 24 मई को सुबह 7:00 बजे नई दिल्ली से रवाना होंगी और सुबह 8:55 बजे देवघर पहुंचेंगी। 9:20 बजे वहां बाबा बैजनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद 10:30 बजे देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी।कुछ देर विश्राम कर वे सुबह 10:50 बजे देवघर से रांची के लिए रवाना होंगी।दोपहर 12:00 बजे राष्ट्रपति का विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा।

रांची में पहले दिन का कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू 12:20 पर बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर और 12:30 बजे अल्बर्ट एक्का चौक पर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1:00 बजे राजभवन विश्राम करने के लिए लौट आएंगी।इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन में ही दोपहर 3:30 से शाम 4:30 तक आदिम जनजाति समूह से मुलाकात करेंगी।शाम 5:00 से 6:00 तक वे झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी और इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए राजभवन लौट आएंगी।

राष्ट्रपति का 25 मई का कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को सुबह 10:30 पर से लेकर 11:30 तक खूंटी स्थित स्टेडियम में कल्याण विभाग द्वारा आयोजित महिलाओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगीऔर यहां से वापस राजभवन लौट जाएंगी। इसके बाद 25 मई की शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू नामकुम स्थित जेयूटी परिसर में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इस समारोह में उनके साथ राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। यहां से वे रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौट आएंगी।

राष्ट्रपति का 26 मई का कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू 26 मई की सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक राज भवन में ही विशिष्ट व्यक्तियों से मिलेंगी। इसके बाद वे दिन के 11:30 वे राष्ट्र बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here