प्रशांत किशोर लड़ेंग बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, जन सुराज ने घोषित किया उम्मीदवार

0
1

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी मैदान में बतौर प्रत्याशी उतरने जा रहे हैं।पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज ने प्रशांत किशोर को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।इसकी जानकारी जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 5 जुलाई, 2026 दिन रविवार को पीके के नाम का ऐलान किया।

उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधे पर रखी है। बांकीपुर में चुनाव लड़ने की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे मैं पूरी तरह से निभाऊंगा।उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में बिहार में जब तक परिवर्तन नहीं आता, तब तक मैं संघर्ष करता रहूंगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नवंबर 2025 में जिन मतदाताओं ने जन सुराज की वोट दिया, उन सबको मैं धन्यवाद देता हूं।बांकीपुर की जनता से मैं वादा करता हूं कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा।मैं आपको अस्वस्थ करता हूं कि अगर आप अपना जनप्रतिनिधि बनाकर जन सुराज के प्रतिनिधि को भेजते हैं, तो वह 242 विधायकों पर भारी पड़ेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने सीएम सम्राट पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (सम्राट चौधरी) पिछले दरवाजे से मुख्यमंत्री बने हैं और एक सिलेक्टेड सीएम हैं। उनका असली चाल, चरित्र और चेहरा बहुत जल्द ही बिहार की जनता के सामने आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here