आमिर खान और गौरी स्प्रैट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने 5 जुलाई को एक्टर के पाली हिल घर पर शादी कर ली। आमिर और गौरी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। उनकी शादी की पहली तस्वीर भी सामने आई है। आमिर की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं। 61 वर्षीय एक्टर ने हाल ही बताया था कि वह और गौरी घर पर ही शादी कर रहे हैं, जिसमें बस परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। आमिर के घर को रोशनी से सजाया गया।
आमिर पाली हिल स्थित अपने घर पर ही शादी कर रहे आमिर खान के के इस जश्न में 100-150 हस्तियों ने हिस्सा लिया। बेटी आइरा पति के साथ पहुंचीं, तो वहीं बेटे जुनैद भी आमिर खान की तीसरी शादी का हिस्सा बनने पहुंचे। आमिर के स्पोक्सपर्सन ने उस बात की पुष्टि की कि आमिर और गौरी अब ऑफिशियली शादीशुदा हैं। उनकी शादी हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आमिर और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को दोपहर करीब 12:45 बजे एक निजी समारोह में शादी के कागजात पर दस्तखत किए। यह समारोह उनके करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान गौरी स्प्रैट का बेटा भी दोनों के साथ खड़ा रहा। शादी के बाद आमिर और गौरी दोनों ही भावुक हो गए। उनकी आंखें छलक उठीं। शादी के बाद आमिर ने पपाराजी और मीडिया को मिठाई भी बंटवाई, जो बारिश में उनके इस खास मौके को कवर रहे थे।
वैसे तो किसी व्यक्ति का किसी के संग शादी करना उनका निजी मामला होता है,लेकिन आमिर खान एक प्रमुख हस्ती हैं, इस नाते उनके गौरी स्प्रेट के साथ हुए इस विवाह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं आम होने लगी है। खासकर आमिर खान की अवस्था इस समय 61 वर्ष के आसपास होने के कारण भी यह विवाह खासे चर्चा में है। इसके अलावा उनकी पूर्व की दोनों पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव तथा वर्तमान पत्नी गौरी स्प्रेट में से कोई भी मुस्लिम समुदाय से नहीं आती हैं ,बल्कि ये सभी हिन्दू समुदाय से संबंध रखती हैं।ऐसे भी आमिर खान के गौरी स्प्रेट संग इस ब्याह को लव जिहाद के एंगल से देखा जा रहा है।इसके अलावा अपनी पत्नियों को तलाक देने के बावजूद आमिर खान के साथ उनसे रिश्ते मैं कोई खटास नहीं आती है।ये सभी आपस में मिलते जुलते रहते हैं। ऐसे में कई लोग इस बात को लेकर भी शंका जताते हैं कि कहीं ऐसा कर वे विवाह और तलाक की आड़ में कोई आर्थिक फ्रॉड तो नहीं कर रहे हैं।

