Homeदेशसीएम नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का तंज-‘जातिगत जनगणना बिहार में JDU-...

सीएम नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का तंज-‘जातिगत जनगणना बिहार में JDU- RJD का अंतिम दांव है’

Published on

विकास कुमार
जातिगत जनगणना के आंकड़े को लेकर पूरे देश में नई बहस छिड़ गई है। इंडिया गठबंधन के नेता जहां इसे गेमचेंजर बता रहे हैं,वहीं एनडीए गठबंधन के नेता इसे समाज को बांटने की साजिश करार दे रहे हैं। इन दोनों विपरीत धाराओं के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की अपनी राय है। पीके का कहना है कि जातिगत जनगणना का समाज की बेहतरी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को अंतिम दांव के रूप में खेला गया है ताकि समाज के लोगों को जातियों में बांटकर एक बार फिर किसी तरह चुनाव की नैया पार लग जाए। पीके का कहना है कि नीतीश कुमार 18 सालों से सत्ता में हैं पर अब क्यों जातिगत जनगणना करवा रहे हैं। नीतीश कुमार को क्या 18 सालों से इसकी याद नहीं आ रही थी।

जातिगत जनगणना को लेकर नीतीश कुमार ने 9 पार्टियों के नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जाति आधारित गणना के आंकड़ो पर चर्चा हुई है। बैठक में सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े नहीं रखे गए। बीजेपी ने सामाजिक और आर्थिक सर्वे का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं करने का विरोध किया है। वहीं नीतीश कुमार ने भरोसा दिया है कि सामाजिक और आर्थिक सर्वे को विधानसभा सत्र के दौरान रखा जाएगा,हालांकि सरकार को सामाजिक और आर्थिक सर्वे का आंकड़ा भी सार्वजनिक करना चाहिए ताकि पता चल सके कि बिहार में अलग अलग जातियों की आर्थिक स्थिति क्या है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this