Homeदुनियाउपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

Published on

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली बुलाया गया था।बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हो सकती है। राज्यसभा उम्मीदवारी पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बीजेपी में विलय पर भी चर्चा संभव है। हालांकि मर्जर की बात को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा और बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।फिलहाल सबकी नजर इस संभावित मुलाकात और उसके बाद आने वाले आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है।दरअसल बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं जिसमें उपेंद्र कुशवाहा की भी 1 सीट है

बिहार विधानसभा चुनाव में कुशवाहा की पार्टी चार सीटें जीती. उसी समय इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि उनको राज्यसभा और विधान परिषद की भी एक सीट भी दी जाएगी। हालांकि इसका कोई औपचारिक ऐलान तब नहीं किया गया था।

कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को बिहार सरकार में मंत्री बनाया है जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। अब तक उनको विधान परिषद में नहीं भेजा गया है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या कुशवाहा को NDA राज्यसभा भेजेगी या BJP शर्त रखेगी की अपनी पार्टी का विलय कर दें और राज्यसभा की एक सीट ले लें और बेटे के लिए विधान परिषद की भी एक सीट ले लें।गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this