पंजाब में प्रदर्शन कर रहे किसान मजदूर संगठन पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, CM आवास की ओर कर रहे थे मार्च

0
177

चंडीगढ़: पंजाब में पुलिस ने बुधवार को संगरूर शहर में प्रदर्शन कर रहे किसानों और मजदूर संगठन के लोगों पर डंडे बरसाये। मान फिलहाल गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। ये लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की और कूच कर रहे थे, तभी पुलिस ने इनपर डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग जख्मी भी हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी आठ किसान और मजदूर संघों के संयुक्त मोर्चे सांझा मजदूर मोर्चा के झंडे तले विरोध कर रहे थे। शाम को जब वह मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।

प्रदर्शनकारियों की हैं दो मांगे

इनकी दो मुख्य मांगे हैं। पहली रहने और मकान बनाने के लिए प्लॉट देने की मांग और दूसरी पक्का रोजगार देने की मांग। अब मजदूर संगठन के लोग जिस कॉलोनी में मुख्यमंत्री का आवास है उसके गेट के आगे धरने पर बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here