तीसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी का पहला काम, किसानों के लिए रिलीज किया 17 वीं किस्त

0
145

रविवार को प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेने के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त जारी कर दी। तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम किसान की 17वीं किस्त जारी करने संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

पीएम किसान योजना के 20 हजार करोड़ रूपया जारी

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने के लिए करीब 20 हजार करोड़ की राशि जारी कर दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की नई सरकार का पहला फैसला किसानों की कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहती है। पीएम किसान योजना से 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और इसके तहत 20 हजार करोड रुपए वितरित किए जाएंगे।

पीएम किसान योजना के तहत साल में ₹6000 देती है सरकार

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत भारत सरकार किसानों को साल में ₹6000 का भुगतान करती है। उन्हें यह पैसा प्रत्येक चार-चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में प्रदान किया जाता है। यह पैसा किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाता है।इस बार इसमें सबसे खास बात यह है कि नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 10 जून 2024 यानी उसके अगले ही दिन पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त का पैसा किसानों के लिए रिलीज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here