पीएम मोदी लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 300 यूनिट बिजली देंगे फ्री

0
96

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर विपक्षी दलों द्वारा चुनाव के वक्त लोगों के लिए फ्री योजनाओं की घोषणाओं का उपहास उड़ाते हुए इसे रेवाड़ी कल्चर अपनाने की बात करते हैं, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोगों में रेवड़ियां बांटने के मामले में पीछे नहीं हैं।आगामी लोकसभा चुनाव 2924 को लेकर हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों के बीच ऐसी ही एक रेवड़ी बांटने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत पूरे देश के लगभग 1 करोड लोगों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। इस योजना का नाम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना है। मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार 75,000 करोड रुपए का निवेश करेगी। इसके साथ ही सरकार लाभार्थियों को इसे लगाने के लिए सब्सिडी भी देगी।

इस योजना का सब्सिडी अग्रिम नहीं मिलेगी

केंद्र सरकार के द्वारा लोगों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने वाली इस पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी की राशि का अग्रिम भुगतान नहीं होगा। इस योजना के तहत सब्सिडी का भुगतान तब किया जाएगा, जबकि लाभार्थियों के छत पर सोलर पैनल लगा दिया जाएगा। छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए लोगों को सरकार के आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar .gov.in पर आवेदन करना होगा।

फ्री बिजली योजना के लिए आवेदन के तरीके

* सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar .gov.in पर जाएं और अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर चुनें।

* अब राज्य और बिजली वितरण कंपनी का नाम चुनें। फिर अपना बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें।

* इसके बाद नए पेज पर कंजूमर नंबर और मोबाइल डालकर लॉगिन करें।

* जब फार्म खुल जाएगा तो इसमें दिए गए दिशा निर्देशों के तहत रूफटॉप सोलर पैनल के लिए अप्लाई करें।

* इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा। इसके बाद अपने डिस्काम के साथ रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से प्लांट इंस्टॉल कर सकेंगे।

* सोलर पैनल इंस्टॉलेशन होने के बाद अगले स्टेप के साथ आपको प्लान डिटेल के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा।

बिना इन कामों को किया नहीं मिलेगी सब्सिडी

नेट मीटर इंस्टॉल होने के बाद डिस्कॉम की तरफ से जांच के बाद पोर्टल से आपके लिए कमिशनींग सर्टिफिकेट जारी कर दी जाएगी, जिसका मतलब होगा कि अब आप इस योजना के तहत अप्लाई कर चुके हैं। लेकिन सब्सिडी लेने के लिए आपको एक डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा ।कमिशनींग सर्टिफिकेट जारी होने के बाद पोर्टल पर बैंक अकाउंट डिटेल और कैंसिल चेक सबमिट करना होगा। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी भेजी जाएगी।

कितनी मिलेगी सब्सिडी

पीएम सूर्य घर योजना के तहत छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए कुल 47 हजार का खर्च आएगा। सरकार इस लागत को कम करने के लिए लाभार्थियों को सब्सिडी जारी करेगी। यह सबसीडी 18 हजार रुपए की होगी, जिसका मतलब है कि लाभार्थियों को सिर्फ 29 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here