उनके दिमाग का हाल देश लंबे समय से जानता है, लेकिन ……प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राहुल गांधी पर सीधा अटैक

0
120

 

बीरेंद्र कुमार झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है। हालांकि संख्या वालों को देखते हुए प्रस्ताव का सफल होना संभावित दिखाई देता है। कल लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार की तरफ से जवाब दिया था ।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अविश्वास प्रस्ताव की जानकारी दे रहे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कल लोकसभा में इसका जवाब दिया था।इससे पहले जुलाई 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था,जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने वोट किया था। इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव का भविष्य पहले से तय है,क्योंकि संख्या बल स्पष्ट रूप से बीजेपी के पक्ष में और उच्च सदन में भी बीजेडी और वायआरएस कांग्रेस के समर्थन से यह विपक्षी दलों पर भारी है।

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर सीधा अटैक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा जिन लोगों ने कभी गमले में भी मूली नहीं उगाई ,वे ट्रैकों में मूली को देखकर हैरान ही होंगे। जो कभी जमीन पर नहीं उतरे, जिन्होंने हमेशा गाड़ी का शीशा डाउन करके दूसरों की गरीबी देखी है, उन्हें सब कुछ हैरान करने वाला लग रहा है। ऐसे में जब ये लोग भारत की स्थिति का वर्णन करते हैं तो यह भूल जाते हैं कि भारत पर उनके परिवार ने 50 सालों तक राज किया है। वे यह भूल जाते हैं कि उनके पूर्वजों ने इतने सालों तक क्या कुछ किया।

राहुल गांधी पर मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कल यहां दिल से बात करने की बात कही गई थी। उनके दिमाग के हाल को देश लंबे समय से जानता है।कटाक्ष में उन्होंने एक कविता कि पंक्ति सुनाई कि – डूबने वाले को तिनके का सहारा ही बहुत, दिल बहल जाए तो इतना इशारा ही बहुत, इतने पर भी आसमान वाला गिरा दे बिजलियां ,तो कोई बतला दे जरा कि डूबता फिर क्या करें?

हम 4 से 400 और वह 400 से 40 हो गए, कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। कल राहुल गांधी ने लंका जलाने वाला बयान दिया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कभी-कभी सच मुंह से निकल ही जाता है। लंका हनुमान ने नहीं जलाई बल्कि लंका उनके घमंड ने जलाई। यह बिल्कुल सच है।जनता भगवान राम के रूप की है, इसलिए हम 4 से 400 हो गए और वे 440 से 40 हो गए। सच्चाई तो यह है कि जनता ने दो दो बार 30 साल के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी है। लेकिन गरीब का बेटा यहां कैसे बैठा है, यह चुभन भी इन लोगों को परेशान कर रही है।यह बात उनको सोने नहीं दे रही है, इसलिए 2024 में भी जनता इन्हें सोने नहीं देगी।उनके जन्मदिन पर हवाई जहाज में केक काटे जाते थे,आज उस जहाज में गरीबों के लिए वैक्सीन जाता है। एक जमाना था जब कभी ड्राई स्किन के लिए कपड़े जहाज से भेजे और मंगाए जाते थे, आज गरीब हवाई चप्पल वाला जहाज में उड़ रहा है।कभी मौज मस्ती के लिए नौसेना के युद्धपोत मंगवा लेते थे, आज उसी नौसेना के जहाज को दूर देशों में फंसे भारतीयों को घर लाने के लिए उपयोग में लाते हैं।

कांग्रेस ने नाम जिले का झंडा तक चुराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा चुनाव को लेकर उनका एक चश्मा आज का नहीं है।यह दशकों पुराना चश्मा है। इन्हें लगता है कि नाम बदलकर देश पर राज कर लेंगे। गरीबों को चारों तरफ उनका नाम तो नजर आता है,लेकिन काम नहीं। अस्पतालों में नाम उनके हैं, लेकिन इलाज नहीं, शैक्षणिक संस्थानों ,पार्कों, गरीबों के कल्याण से लेकर खेल पुरस्कार ,एयरपोर्ट तक में उनका नाम ।अपने नाम से योजनाएं चलाई और फिर उन योजनाओं पर हजारों करोड़ों की भ्रष्टाचार की। समाज का व्यक्ति काम देखना चाहता था,लेकिन उन्हें क्या मिला – सिर्फ नाम। कांग्रेस के पहचान से जुड़ी कोई चीज उनकी अपनी नहीं है। चुनाव चिन्ह से लेकर विचारों तक कांग्रेस अपने होने का दावा करती है,लेकिन वह किसी और से लिया हुआ है।

अपनी कमियों को ढकने के लिए चुनाव चिन्ह और विचारों को भी चुरा लिया ,फिर भी जी बदलाव हुआ है उसमें पार्टी का घमंड ही दिखता है। यह भी दिखता है कि 2014 से वह किस मूड में है। पार्टी के संस्थापक ए ओ ह्यूम,जिन्होंने पार्टी बनाई ।1920 से सेस्तांतरता संग्राम को देश से नई ऊर्जा मिली और देश ने इसे अपना लिया , लेकिन कांग्रेस ने रातों-रात उसका ध्वज भी छीन लिया। 1920 से ही यह खेल चल रहा है ।उन्हें लग रहा है कि लोग तिरंगा देखेंगे तो समझेंगे कि उनकी बात हो रही है। वोटरों को लुभाने के लिए गांधी का नाम भी चुरा लिया।कांग्रेस का चुनाव चिन्ह देखिए ,दो बैल,गाय – बछड़ा और अब हाथ का पंजा।ये इनके सारे कारनामे और इनकी मनोवृति को दिखाते हैं।इससे यह पता पता लगता है यह सब कुछ एक परिवार के हाथों में केंद्रित हो चुका है।

यह घमंडिया गठबंधन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा बनाए गए हालिया ‘ इंडिया’ गठबंधन को लेकर कहां कि यह इंडिया गठबंधन नहीं , घमंडीया गठबंधन है और इसकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है। हर कोई पीएम बनना चाहता है। इस गठबंधन ने यह भी नहीं सोचा कि किस राज्य में आप किसके साथ पहुंचे हैं। बंगाल में आप खिलाफ हो और दिल्ली में साथ। अधीर बाबू ,1991 में बंगाल चुनाव में इन्हीं कम्युनिस्टों ने पा आपके साथ क्या व्यवहार किया था,सबको पता है।पिछले साल केरला के वायनाड में जिन लोगों ने कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़ की ,यह लोग उनके साथ दोस्ती बना कर बैठे हैं। यह लोग बाहर से अपना लेवल बना सकते हैं ,लेकिन पुराने पापों का क्या होगा ?यह पाप आपको ले डूबेंगे।

पीएम मोदी का शायराना अंदाज

विपक्ष पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कुछ दिन पहले अपने यूपीए के क्रिया कर्म का जश्न मनाया आप लोगों ने खंडहर पर प्लास्टर लगाने का काम किया है, जिन लोगों को सिर्फ नाम का सहारा है उनके लिए कुछ पंक्तियां हैं दूर युद्ध से भागते, नाम रखा रणधीर।भाग्यचंद की आज तक सोई है तकदीर।

कांग्रेस और उनके दोस्तों को भारत के समाज पर विश्वास नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष के पास अविश्वास से भरी सोच है।हमने स्वच्छता अभियान चलाया, हमने मां – बेटी की जरूरत के लिए शौचालय पर जोर दिया, तब इन लोगों ने कहा था कि लाल किले से ऐसी बातें होती हैं।जब हमने जनधन खाता खोला तब इन्होंने ऐसी ही बात की ।जब हमने जनधन खाता खोला ,तब भी उन्होंने ऐसी ही बातें की थी।हमने योग की बात की, आयुर्वेद की बात की।फिर हमने स्टार्टअप की बात की। हमने डिजिटल इंडिया की बात की, तब इन लोगों ने कहा कि हिंदुस्तान के लोग अनपढ़ हैं, कहां से यह सब समझेगा ।हम जहां गए वहां मेक इन इंडिया की बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस पार्टी और उनके दोस्तों का इतिहास रहा है कि उन्हें भारत पर और देश के सामर्थ्य पर कभी भरोसा नहीं रहा।और ये विश्वास किस बात पर करते थे। मैं आपको बताना चाहता हूं । पाकिस्तान सीमा पर हमले करते था और फिर वह मुकर जाता था और इनका उनसे ऐसा प्रेम था की वह तुरंत उनकी बातों पर विश्वास कर लेते थे।कश्मीर आतंकवाद की आग में आए दिन जलता रहता था लेकिन कांग्रेस का काम कश्मीरी के पीड़ितों के बजाय हुर्रियत और अलगाव वादियों पर विश्वास करना था।नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत में एयर स्ट्राइक किया और पाक समर्थित आतंकवाद पर हमला बोला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here