जब आप अगली बार अविश्वास प्रस्ताव लायेंगे,तब तक देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका होगा

0
102

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव लाने पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों ने देश को निराशा के अलावा कुछ नहीं दिया है। जिनके खुद के वही खाते बिगड़े हुए हैं, वे हमसे हिसाब मांग रहे हैं।उन्होंने कहा विपक्षी पार्टियां दिन – रात मुझे कोसती रहती है। उनका फेवरेट डायलॉग है मोदी तेरी कब खुदेगी, लेकिन मैं इनके अपशब्दों को अपना टॉनिक बना लेता हूं। इनका रवैया शुतुरमुर्ग जैसा हो गया है। ऐसा हो गया है।भारत की तरक्की को पूरी दुनिया को दिख रही है,लेकिन विपक्ष को यहां रहते हुएt भी नहीं देख पा रहा है क्योंकि अविश्वास और घमंड उनके रगों में रच बस गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को अंजाम देने वालों क दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

देश 2028 तक हो जायेगी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यावाद

अपनी सरकार के खिलाफ 3 दिनों से जारी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिर परिचित अंदाज में विपक्ष पर हमला किया वर्ष 2018 के बाद 2023 में भी अपनी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश को विश्वास है कि 2028 में जब आप अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे या देश विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्थ। बन चला होगा।

सत्ता की भूख दिमाग पर सवाल

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को आड़े हाथ सुन लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा विपक्ष के लिए देश से बड़ा दल है।इन्हें गरीबों की भूख की चिंता नही , बल्कि सत्ता की भूख, ही फिर से उनके दिमाग पर सवार है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष के प्रस्ताव पर यहां 3 दिनों से अलग-अलग विषयों पर काफी चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि सदन की शुरुआत के बाद से ही विपक्ष ने गंभीरता के साथ सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा संसद में आदिवासियों और गरीब युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए ,लेकिन विपक्ष की रूचि केवल राजनीति में और उन्होंने इस पर चर्चा में शामिल नहीं होकर जनता से विश्वासघात किया है।

घोटाला रहित सरकार दी

प्रधान मंत्री ने कहा कि यह कालखंड काफी महत्वपूर्ण है और 140 करोड़ देशवासियों का पुरुषार्थ इस कालखंड में अपने पराक्रम से, पुरुषार्थ से, अपनी शक्ति से और समर्थ से जो करेगा ,वह आने वाले 1000 साल की मजबूती मजबूत नीव रखने वाला है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने देश की युवाओं को घोटाला से मुक्त सरकार दी है। युवाओं को खुले आसमान में उड़ने का अवसर दिया है। हम भारत की शाख को पूरी दुनिया में नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं ।कुछ लोग देश की शाख पर दाग लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दुनिया देश की साख को जान चुकी है।उन्होंने कहा की नीति आयोग के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन साल में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।आईएमएफ ने कहा कि भारत में अत्यंत गरीबी लगभग समाप्त हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा जो दुनिया दूर से देख रही है,वह यहां के विपक्ष लोग यहां रहते हुए भी नहीं देख पाते हैं ।मोदी ने कहा आज देश में जो मंगल हो रहा है चारों तरफ जय जयकार हो रही है ,कल तक ग्रुप में काले कपड़े पहनकर यहां आकर अपने मंगल को सुरक्षित रखने का काम किया है इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here