पीएम मोदी ने विपक्ष के पास विश्वसनीयता और विजन के अभाव का लगाया आरोप

0
61

प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में इस समय चुनावी रैली का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की होड़ मची है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी नवादा में एक रैली आयोजित की गई। तीन दिनों के अंदर पीएम मोदी की बिहार में यह दूसरी चुनावी रैली है। पीएममोदी ने यहां बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगे।

विपक्ष के पास न विजन और न ही विश्वसनीयता

नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडी गठबंधन एक उम्मीदवार खड़ा करता है, तो दूसरा नेता कहता है कि असली नेता वो है।यहां तो घमासान मचा है।इंडी गठबंधन मतलब भ्रष्टाचारियों का ठिकाना, इंडी गठबंधन वाले भारत के विभाजन की बात करते है।कांग्रेस के लोग दक्षिण भारत अलग करने की बात कहते हैं।कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग के विचार है। यह घोषणा पत्र नहीं तुष्टिकरण का पत्र है।भ्रष्टाचारियों को छुड़ाने के लिए इंडी गठबंधन बना है।हम कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, तो वे कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी एक भी वोट पाने के हकदार नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में विपक्ष के पास न विजन है और न उनकी कोई विश्वसनीयता है।

विपक्ष मोदी की गारंटी को रोकना चाहती है

इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी अलायंस के नेता कहते हैं कि मोदी जो गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए।क्या विपक्ष मोदी की गारंटी से घबरा गए हैं?मोदी का गारंटी देना क्या गैरकानूनी है? क्या मोदी गैरकानूनी काम कर रहा है? में देशवासियों को मेहनत करने की गारंटी देता हूं, तो क्या यह गुनाह है?अरे भाई मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि उसके पास गारंटी पूरी करने का माद्दा है, मोदी की नियत साफ है। गारंटी पूरी करने के लिए मेहनत करता है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता कहते हैं कि राजस्थान आकर वे 370 हटाने की बात क्यों करते हैं?लेकिन वो समझ लें कि इसी बिहार के युवाओं ने कश्मीर को बचाने के लिए अपनी शहादत दी है।ये टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले ऐसी भाषा बोल रहे हैं।

मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत के लिए पैदा हुआ है

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव को जनता ने जितना तय कर लिया है, मैं तो मेहनत इसलिए करता हूं कि जनता के दर्शन का मौका मिल जाए। इसलिए मैं आपके बीच आता रहता हूं। पीएम मोदी ने बिहार में जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि पहले बिहार की बहन-बेटियों को घर से बाहर निकलने में डर लगता था। आज बिहार में धुएं से आजादी की गारंटी है, नवादा में 2 लाख से ज्यादा उज्जवला कनेक्शन हैं।बिहार के साढ़े 8 करोड़ लोगों को मिल रहा राशन इस बात की गारंटी है, कि अब कोई भूखा नहीं सोएगा। 10 साल का काम तो ट्रेलर है, अभी तो गाड़ी को टॉप गियर में ले जाना है।अभी तो बहुत कुछ करना है।मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत के लिए पैदा हुआ है

अमेरिका से लेकर अफ्रीका तक भारत का परचम

अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में विकास के जो काम हुए हैं,उसकी झलक दिख रही है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है। फिर एक बार 400 पार। पूरा बिहार कह रहा है 40 पार। लाल किले से मैंने कहा था कि यही समय है, सही समय है।कई शताब्दियों के इंतजार के बाद यह समय आया है। मोदी ने कहा कि इस समय भारत का डंका पूरे विश्व
में बज रहा है।अमेरिका से लेकर अफ्रीका तक भारत का परचम फहरा रहा है।पीएम मोदी ने पूछा ये दुनिया में कैसे हो रहा है, तो जनता ने जवाब दिया कि पीएम मोदी की वजह से।इसपर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिसने प्रधानमंत्री कहा वह गलत जवाब है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का डंका आपकी वजह से बज रहा है।

अबकी बार 400 पार, अबकी बार बिहार में 40 पार

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी से की और कहा कि नवादा के लोगों ने बीजेपी और एनडीए को अपना प्यार दिया है. उन्होंने कहा कि आपका ये उत्साह और जोश बता रहा है कि पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है। मैं बैठे-बैठे नीतीश और सम्राट से पूछ रहा था कि रैली का समय क्या दिया है। लेकिन हुजूम अभी तक आ रहा है। यह अद्भुत नजारा है।बीते 10 सालों में देश ने जिन ऊंचाईयों को छूआ है। पीएम मोदी ने कहा कि जो काम देश में 10 सालों में हुआ, वो काम देश में 6 दशकों में भी नहीं हुआ।

पीएम मोदी के नवादा में चुनावी मंच पर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

इससे पहले गया के रास्ते नवादा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का मंच पर जनता और कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया।पीएम मोदी का मंच पर कादिरगंज के बुनकरों के हाथों का बना अंगवस्त्र और लव-कुश की जन्मस्थली के रूप में विख्यात जिला के मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी से जुड़ी प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। पीएम मोदी यहां भाजपा के उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में वोट मांगें।प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत मगही भाषा में की। इससे पहले चुनावी मंच पर एनडीए के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे।सीएम नीतीश कुमार समेत बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), हम के नेता मौजूद थे।साथ ही आज मोदी के मंच पर चिराग पासवान और पशुपति पारस भी मौजूद रहे।पीएम मोदी बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे।

सीएम नीतीश ने दिलायी लालू-राबड़ी राज की याद

सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार के द्वारा बहुत सहयोग मिलता है, मोदी जी तमाम कार्यक्रम चला रहे हैं।इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं।उन्होंने कहा कि याद करिए जब हम लोग 2005 में आए थे, और 2006 से सारा काम शुरू हुआ था।खाली याद रखिएगा, जो कम उम्र के लोग हैं, वो भूल गए हैं।काम करने वालों को वोट दीजिए। 2010 के चुनाव में 50 फीसदों मुस्लिमों ने एनडीए को वोट दिया था।पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महीने में सिर्फ 30-40 लोग आते थे। अब साल में एक हजार से ज्यादा लोग इलाज के लिए आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here