मोदी ने की हाई लेवल बैठक, राजनाथ-जयशंकर और डोभाल समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

0
16

संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में गुरुवार को पीएम मोदी ने एक हाई लेवल बैठक की।बैठक में देश के कई शीर्ष केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विशेष रूप से मौजूद रहीं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी और सर्बानंद सोनोवाल ने भी चर्चा में भाग लिया।

शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा भी पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक में शामिल हुए।बैठक के आधिकारिक एजेंडे को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें देश की सुरक्षा स्थिति, आगामी विधायी कार्यों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here