Homeदेशपेंटागन का दावा : भारत से तनाव के बीच नियंत्रण रेखा पर...

पेंटागन का दावा : भारत से तनाव के बीच नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना की भारी तैनाती 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
भारत में पांच राज्यों में चुनाव है और चीन अपना खेल करता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक़ चीन नियंत्रण रेखा पर अपनी सेना की तैनाती कर रहा है। चीन के इस  जानकार भारत भी अब अलर्ट हो गया है। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत से तनातनी के बीच चालबाज चीन ने 2022 में वास्तविक नियंत्रण रेखा  यानी एलएसी के करीब सेना के साथ-साथ बुनियादी ढांचे का भी विस्तार किया।इनमें डोकलाम के करीब कई भंडारण सुविधाएं, पैंगोंग झील पर दूसरे पुल, एक दोहरे उद्देश्य वाले हवाईअड्डे व कई हेलीपैड का निर्माण शामिल है। पेंटागन ने मिलिट्री एंड सिक्योरिटी डेवलपमेंट्स इनवॉल्विंग द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रिपोर्ट-2023 में कहा , मई 2020 के बाद सीमा पर तनाव बढ़ा।
                       रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने 2022 में एक बॉर्डर रेजीमेंट तैनात की थी। उसकी मदद के लिए शिनजियांग व तिब्बत मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की दो डिवीजन को भी तैनात किया गया है। इनके साथ चार कंबाइंड आर्म्ड ब्रिगेड भी वेस्टर्न सेक्टर में एलएसी पर तैनात की गई हैं। तीन सीएबी पूर्वी सेक्टर में व तीन ब्रिगेड सेंट्रल सेक्टर में तैनात की गई हैं। हालांकि, बाद में एक सीएबी के कुछ तत्वों हटा लिया गया था।
                     रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-चीन के बीच बातचीत में न्यूनतम प्रगति हो पाई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के पास फिलहाल 500 परमाणु हथियार हैं। चीन अपने परमाणु हथियारों के भंडार में तेजी से इजाफा कर रहा है। 2030 तक चीन के पास 1,000 से ज्यादा परमाणु हथियार हो जाएंगे। भारत व चीन के बीच हदबंदी को लेकर स्थिति साफ नहीं है। इसके चलते दोनों देशों के बीच अक्सर विवाद होता रहा है।

Latest articles

USA से आया था फोन- पाक करने वाला है बड़ा हमला और फिर…’ एस जयशंकर का खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...

विधान सभा चुनाव 2025 से पूर्व नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग...

लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

एक सुसंगठित दृष्टि और भावी रणनीति के साथ, अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में...

मोबाइल नंबर को हथियार बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाएगी लगाम! ये है सरकार का प्लान

साइबर फ्रॉड के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में दूरसंचार विभाग (...

More like this