Patna Job Fair 2026: पटना में 25 से 27 मई तक लगेगा मेगा हेल्थ और रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

0
5

Patna Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Bihar Skill Development Mission की ओर से पटना में 25 से 27 मई तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेगा जॉब फेयर गांधी मैदान के पास स्थित ज्ञान भवन में लगेगा, जहां करीब 20 हजार युवाओं को ऑन स्पॉट रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार का कहना है कि यह मेला युवाओं को नौकरी से जोड़ने और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर

विभागीय सचिव Dr. Kaushal Kishore ने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की कई बड़ी और प्रतिष्ठित संस्थाएं हिस्सा लेंगी। इनमें Apollo Hospitals, Ford Hospital, MGM Medical College, Medimix Healthcare और Care First समेत 100 से अधिक नामी संस्थान शामिल होंगे।

देश ही नहीं विदेशों में भी नौकरी का मौका

सरकार के अनुसार इस रोजगार मेले के जरिए युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल सेक्टर में प्रशिक्षित युवाओं की मांग को देखते हुए यह मेला खास माना जा रहा है।

कई पदों पर होगी भर्ती

मेले में ANM, GNM, Nursing, Manufacturing, Production, Home Attendant और General Duty Assistant समेत कई पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं, BSc, BCom, Nursing, B Pharma, M Pharma, ITI, Diploma, Masters, PhD, NET Qualified और GDA योग्यता वाले युवा आवेदन कर सकेंगे।

तैयारियों में जुटा विभाग

विभागीय स्तर पर रोजगार मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि रोजगार के अवसर ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों तक पहुंच सकें।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट detjob.bihar.gov.in Registration Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा विभाग की ओर से जारी QR कोड स्कैन कर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18002965656 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here