सबसे बड़े NEET एग्जाम घोटाले का मास्टर माइंड निकला बीजेपी नेता और उसका भाई

0
4

A BJP leader and his brother were found to be the masterminds of the biggest exam scam. This is how the CBI received a tip about the Bival brothers.
नीट पेपर लीक मामले में बीजेपी के नेता और उसके भाई को अरेस्ट किया गया है।बीजेपी नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल की गिरफ्तारी हुई है।दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है।SOG की पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था।इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।

जांच एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि दोनों भाइयों ने अपने परिवार के कुछ बच्चों के लिए पेपर खरीदा था।बाद में पैसा निकालने के लिए इसे बाहर के कुछ लोगों बेच दिया गया।दिनेश बिवाल जयपुर की जमवा रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता है।

बीजेपी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। जमवारामगढ़ विधानसभा सीट के कई कार्यक्रमों को उसने ही आयोजित कराया था। बीजेपी के युवा मोर्चे में वह कुछ दिनों पर तक मंत्री पद पर भी रहा है।दिनेश और उसका भाई मांगीलाल बिवाल फिलहाल सीबीआई की कस्टडी में है। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कल रात जिन दो दर्जन से ज्यादा लोगों को सीबीआई को हैंड ओवर किया था, उसमें दिनेश और मांगीलाल भी शामिल हैं।
इधर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि बीजेपी नेता दिनेश बिवाल के पकड़े जाने पर ट्वीट किया है। बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ दिनेश बिवाल की तस्वीर भी पोस्ट की है।दिनेश बिवाल के फेसबुक अकाउंट से यह साफ है कि वह बीजेपी के तमाम नेताओं का करीबी है। 27 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर पहुंचने पर भी उसने कई जगहों पर स्वागत की होर्डिंग्स लगवा रखी थी।

सीकर में कंसलटेंसी एजेंसी चलाने वाले राकेश मंडवारिया को देहरादून से हिरासत में लिए जाने के बाद जांच एजेंसी को बिवाल ब्रदर्स के बारे में जानकारी मिली थी।दावा किया जा रहा है कि बीजेपी नेता दिनेश बिवाल के परिवार के कई बच्चे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। जांच एजेंसी सीबीआई अब उन बच्चों से भी पूछताछ कर सकती है। आशंका जताई जा रही है कि मेडिकल की पढ़ाई कर रहे परिवार के दूसरे बच्चों का सिलेक्शन भी गलत तरीके से कराया जा सकता है।बहरहाल सीबीआई इन दोनों भाइयों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही इन भाइयों का रोल साफ हो सकेगा।फिलहाल दोनों भाइयों की भूमिका न सिर्फ सवालों के घेरे में है बल्कि यह पेपर लीक के बड़े किरदारों में शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here