रक्षा मंत्री राजनाथ के’ घर में घुसकर मारेंगे’ वाले बयान से बौखलाया पाकिस्तान

0
79

 

कुछ दिन पूर्व एक टीवी इंटरव्यू में भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए पीओके के हर नागरिक चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान सबके भारतीय होने की बात कही थी तो पाकिस्तान को मिर्ची लगी थी।इसके बाद जब अब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा,और अगर वह आतंकी छिपने के लिए पाकिस्तान भाग जाता है तो भारत उसे वहां भी घुसकर मारेगा तो पाकिस्तान को इससे ऐसी तेज मिर्ची लगी है कि वह बिलबिलाने लगा है। वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को भड़काऊ बता रहा है।

एक सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही ऐसी बात

दरअसल राजनाथ सिंह से एक टीवी इंटरव्यू के दौरान जब यह सवाल पूछा गया कि ब्रिटिश अखबार ‘ द गार्जियन ‘ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद पाकिस्तान में घुसकर अपने दुश्मनों का सफाया करवाया है, इस पर आप क्या कहेंगे ? तो इसके जवाब में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारने की बात कही थी।’ द गार्जियन ‘ के रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने अपने मिशन को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान के लोकल अपराधियों का सहारा लिया है।

भारत को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से बिलबिलाए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर भारत के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। उस बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान अपने यहां भारत के सीक्रेट ऑपरेशन के संबंध में मीडिया के खुलासे पर जवाब देते हुए भारतीय रक्षा मंत्री के जरिए दिए गए बयान की निंदा करता है।पाकिस्तान ने 25 जनवरी 2024 को इस्लामाबाद में पाकिस्तान में हो रही हत्याओं में भारत का हाथ होने के सबूत भी दिए हैं। इस बयान में आगे कहा गया है कि पाकिस्तान में घुसकर और लोगों को आतंकवादी का नाम देकर उनकी हत्या करने की बात करना भारत के दोषी होने का सबूत है।दूसरे शब्दों में भारत स्वीकार कर रहा है कि वह इस तरह के काम की तैयारी कर रहा है।पाकिस्तान ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह भारत को उसके जघन्य और गैर कानूनी कार्यों के लिए तुरंत जवाबदेह ठहराए।

अपनी रक्षा के लिए दृढ़ है पाकिस्तान

भले ही पाकिस्तान की हालत इस वक्त काफी खस्ता हाल हो लेकिन इस मामले में उसने अपनी सुरक्षा का दम भरते हुए कहा कि इस्लामाबाद अपनी संबलपुर प्रभुता के खिलाफ किसी भी तरह की हमले पर रक्षा करने के लिए दृढ़ है। भारत की वर्तमान सरकार लोगों में राष्ट्रवाद की भावना फूंक कर चुनावी फायदा उठाने के लिए इस तरह के बयान देती रहती है उसने आगे कहा इस तरह के अधूरदर्शी और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से न सिर्फ क्षेत्रीय अशांति फैलती है,बल्कि एक- दूसरे से बातचीत की संभावनाओं में भी बाधा आती है।

क्या कहा था रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने

पाकिस्तान में हो रही हत्याओं पर हुए सवाल का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर कोई भी आतंकवादी हमारे पड़ोसी देश से यदि हमारे भारत की शांति भंग करने की कोशिश करेगा या फिर वह भारत में आतंकवादी हरकतें करेगा तो भारत द्वारा उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि यदि वह भाग कर पाकिस्तान भी चला जाएगा ,तो हम पाकिस्तान में भी घुसकर उसे मारेंगे।रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सीमा पर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here