Homeदेशदुनिया को गुमराह करने पाकिस्तान ने बस हमले में बताया हाथ तो...

दुनिया को गुमराह करने पाकिस्तान ने बस हमले में बताया हाथ तो भारत ने लताड़ा

Published on

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में बुधवार (21 मई 2025) को एक स्कूल बस पर आत्मघाती हमले में तीन बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।पाकिस्तानी सेना ने इस हमले को लेकर भारत पर आरोप लगाए, जिसका भारतीय विदेश मंत्रालय ने खंडन कर दिया।भारत ने इस घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।

भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान जो आरोप लगा रहा है, वह पूरी तरह से बेबुनियाद है।आतंकवाद से ध्यान भटकाने की ये पाकिस्तान की एक और रणनीति है। पाकिस्तान की यह आदत बन चुकी है कि वह अपनी आतंकवाद समर्थक छवि और आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए हर बार भारत पर आरोप मढ़ता है।

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में बताया कि यह घटना खुजदार जिले में हुई, जहां स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की कड़ी निंदा की और मासूम बच्चों और उनके शिक्षकों की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया।पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने दावा किया कि इस हमले में विदेशी हाथ विशेष रूप से भारत की कथित संलिप्तता की जांच की जा रही है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों को हमलावरों की पहचान कर उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के निर्देश दिए हैं।राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की निंदा करते हुए इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगे बलूचिस्तान प्रांत में लंबे समय से उग्रवाद फैला हुआ है। बीएलए ने पहले भी चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजनाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this