Homeदेशबिहार के दो बड़े नेता चिराग-तेजस्वी का आमना-सामना,आंख दिखाने के बदले मिले...

बिहार के दो बड़े नेता चिराग-तेजस्वी का आमना-सामना,आंख दिखाने के बदले मिले गले,सियासत ने ली करवट !

Published on

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारे में कई तरह की हलचल देखने के लिए मिल रही है. इस बीच एक तस्वीर सामने आ गई है, जिससे बिहार का सियासी पारा ही चढ़ गया है। दरअसल, बिहार दो बड़े युवा चेहरों की मुलाकात हुई, जिससे सियासत में खलबली मच गई है।लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आमना-सामना हुआ।इस दौरान जो कुछ भी गतिविधियां हुई, वह चर्चे में छा गई है।

चर्चा तेज हो गई है कि, बिहार के वो दो बड़े नेता जो एक-दूसरे पर ‘जुबानी बाण’ छोड़ते हैं,जब उन दोनों की मुलाकात हुई तो, उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया और हाथ मिलाया।इतना ही नहीं, चिराग-तेजस्वी ने एक-दूसरे का हाल-चाल भी जाना।चिराग पासवान और तेजस्वी यादव की मुलाकात कुछ सेकंड की ही थी,लेकिन, उस मुलाकात ने बिहार की सियासत में खलबली मचा दी। हालांकि, दोनों की मुलाकात को लेकर साफ तौर पर बताया गया कि, चिराग-तेजस्वी नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के पांडेय गंगौट गांव में शहीद मनीष कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

तेजस्वी यादव ने इस दौरान शहीद मनीष कुमार को श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिवालों से बातचीत की।इसके बाद तेजस्वी वहां से लौटने लगे, लेकिन उसी दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए।चिराग पासवान को देख तेजस्वी यादव रूक गए और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।इसके साथ ही गर्मजोशी से हाथ भी मिलाया और हालचाल जाना। यह वाकया सुर्खियों में छा गया है।बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर होने को लेकर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया,हालांकि, इस दौरान चिराग पासवान और तेजस्वी यादव ने एक-दूसरे की मुलाकात पर कोई बयान नहीं दिया,लेकिन, दोनों ने शहीद के परिवार की मदद करने की बात कही।

Latest articles

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...

ये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर सीधे पाचन...

More like this

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...