कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से कांग्रेस में शुरू हुई किच किच, मंत्री पद को लेकर हुआ बवाल

0
78

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के बीच कांग्रेस नेता रूद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने अपने नेता के लिए मंत्री पद की मांग को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।रूद्रप्पा लमानी ने हावेरी निर्वाचन क्षेत्र से 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीता है। उनके समर्थकों का कहना है कि हमारे बंजारा समुदाय के नेता रूद्रप्पा लमानी का नाम कल रात तक मंत्री की सूची में था, लेकिन आज हमने देखा कि उनका नाम मंत्री की सूची में नहीं है। अगर हमारे नेता को मंत्री पद नहीं मिलेगा तो हम सब इसका विरोध करेंगे, क्योंकि हमने पार्टी को जिताने में अपना सब कुछ दिया था, जिससे चुनाव में कांग्रेस को 75 सीट मिला। इसलिए हमारे समुदाय से कम से कम एक मंत्री अवश्य होना चाहिए।

कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल विस्तार

गौरतलब है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में सरकार बनने के 1 सप्ताह बाद आज शनिवार को 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार लगातार दिल्ली दरबार का दौरा कर रहे थे ।कांग्रेस आलाकमान के साथ मिलकर विधायकों के नाम पर मुहर लगी है।इससे पूर्व 20 मई को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ ली थी।

24 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे

कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दरअसल उम्मीद जताई जा रही है कि समारोह का गवाह बनने के लिए यहां भारी भीड़ उमड़ सकती है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक वरिष्ठ विधायक एचके पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, चेलुवरायस्वामी के वेंकटेश, डॉक्टर एचसी महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, के एन राजन्बा, शरण बसप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटील, रामप्पा बलप्पा तिम्मपुर, एसएस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदादी, डॉक्टर शरण प्रकाश रूद्रप्पा पाटील, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर , संतोष लॉड, एनएस बोसेराजू ,सुरेश बीएस ,पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा का बेटा मधु बंगारप्पा डॉक्टर एमसी सुधाकर और बी नागेंद्र आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

अगली बैठक में वायदों पर होगी चर्चा

कैबिनेट विस्तार को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमने क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय की दृष्टि से मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया है। हमने हाईकमान के साथ इस विषय पर गहन चर्चा करने के बाद ही मंत्रिपरिषद तय किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अब अगली कैबिनेट बैठक में जनता से कि एअपने किए वादों पर फैसला लेगी। अगली कैबिनेट बैठक जून में होने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here