केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कसा तंज कहा – कुछ लोगों के संसद आने पर लग गई रोक तो करने लगे वहिष्कार

0
111

बीरेंद्र कुमार झा

नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली विपक्षी पार्टियों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी बिना नाम लिए तंज कसा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों के संसद आने पर रोक लग गई है, वैसे लोग ही उद्घाटन का बहिष्कार कर रहे हैं।

कभी सदन ना चलाने के बहाने ढूंढते थे,आज बहिष्कार करते हैं

नरेंद्र मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में दूरदर्शन द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री 1 दिन के बाद लोकतंत्र में नया संसद भवन देश को देने का काम करेंगे। यह अलग बात है कि कुछ लोगों के संसद आने पर रोक लग गई है। कभी वे सदन नहीं चलने देने के बहाने ढूंढते थे, आज वे नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करते हैं, और ऐसा कर लोकतंत्र को अपमानित करने का भी काम करते हैं ।

भारत के लोकतंत्र की जननी होने पर गर्व है

यूपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की जननी होने पर उन्हें गर्व महसूस होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को एक नया संसद भवन दिया है जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

20 विपक्षी पार्टियों नए संसद भवन के उद्घाटन का करेंगे बहिष्कार

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं और कांग्रेस आम आदमी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित करीब 20 विपक्षी दलों ने इस समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। विपक्षी दलों का तर्क है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए क्योंकि वह न केवल राज्य की प्रमुख हैं, बल्कि संसद की भी प्रमुख हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here