उड़ीसा: पुरी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग,40 दुकाने जलकर खाक,करोड़ों का सामान स्वाहा

0
140

न्यूज डेस्क
बुधवार रात को उड़ीसा के पुरी में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गयी। जिससे 40 से अधिक दुकाने जलकर स्वाहा हो गयी। इस दौरान सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया,तीन लोग इस हादसे में घायल भी हुए हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि ग्रैंड रोड पर मरीचिकोट छक में लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर कपड़ों की एक दुकान में रात करीब नौ बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 40 दुकानों में से कुछ जलकर खाक हो गईं और दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हैं।

पुलिस ने बताया कि इमारत की छत पर फंसे तीन लोगों को दमकलकर्मियों ने बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सदियों पुराने जगन्नाथ मंदिर के करीब स्थित इस इमारत की एक मंजिल पर एक होटल भी है। महाराष्ट्र के नासिक के करीब 106 पर्यटकों को होटल से सुरक्षित बचा लिया गया। उप दमकल कर्मियों ने बताया कि रात साढ़े दस बजे तक आग पर 90 प्रतिशत काबू पा लिया गया था। पुरी के उप-कलेक्टर भवतारण साहू ने कहा कि हम अभी भी यह पता लगाने में असमर्थ हैं कि आग कैसे लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here