न्यूज़ डेस्क
पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक जारी है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास के संवाद भवन में चल रह है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर से पहुंचे इसलिए बैठक तय समय पर शुरू नहीं हो पाए। अभी बैठक चल रही है। संवाद भवन में विपक्षी दलों के सभी नेता पहुंच चुके हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी बैठक में मौजूद हैं। 15 दलों के प्रतिनिधि इस महाबैठक में मौजूद हैं।
बैठक से पहले राहुल गाँधी और खड़गे पार्टी दफ्तर सदाकत आश्रम भी गए थे। राहुल गांधी ने समर्थकों से पूछा कैसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का जो डीएनए है वह बिहारी है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की, इससे लिए धन्यवाद। जहां भी गया, वहां बिहार के लोग मिले, वो हमारे साथ चले। यात्रा में आपने हमारी मदद की। क्यों कि, आप विचारधारा को मानते हो। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। नफरफ और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। मोहब्बत बांटने का काम करती है। क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है।
राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे के बाद एनसीपी के शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी पटना पहुंच गए हैं। शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले पटना पहुंची हैं। दोनों नेताओं का काफिला एनसीपी कार्यालय के लिए निकल चुका है। इधर, राहुल गांधी का काफिला भी सदाकत आश्रम पहुंच चुका है। यहां पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी पड़ी है। राहुल गांधी, बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
इधर मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोग एक साथ लड़ेंगे। मीटिंग में जो बात होगी वो शेयर करेंगे, अभी कुछ नहीं बता सकते। मीटिंग में जो तय होगा वो सबके लिए होगा। वहीं राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा यह बैठक काफी अहम है। हमलोगों की यही कामना है कि आज की मीटिंग सफल हो। शुरुआत अगर अच्छी हो तो अंजाम भी अच्छा होगा। पूरे देश को लोग चाहते हैं कि यह मीटिंग सफल हो।

