नाम के बाद अब इंडिया गठबंधन के लोगों की तैयारी, विपक्ष की मुंबई बैठक में क्या-क्या होगा खास

0
93

बीरेंद्र कुमार झा

इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली है। इससे पहले बैठक से जुड़ी कुछ आम जानकारियां सामने आई है। इसके मुताबिक इसी दौरान इंडिया गठबंधन का कॉमन लोगो जारी किया जा सकता है।महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चौहान ने यह जानकारी दी है। अधिक चौहान ने कहा कि बैठक में 26- 27 पार्टियां हिस्सा ले सकती ।गौरतलब है कि विपक्षी राजनीतिक्ष दलों की पहली बैठक पटना और दूसरी बैठक बेंगलुरु में हो चुकी है। बेंगलुरु की बैठक में संयुक्त विपक्ष का नाम इंडिया गठबंधन रखा गया था।

31 अगस्त अहम तारीख

अशोक चौहान ने बताया कि विपक्ष की बैठक से पूर्व 31 अगस्त की शाम को संयुक्त विपक्ष के सभी दल मुंबई में अनौपचारिक रूप से मिलेंगे।इसके बाद 1 सितंबर को बैठक का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अभी तक दो बैठकें हो चुकी है।तीसरी बैठक में आगे का एजेंडा तय किया जाएगा।अशोक चौहान के मुताबिक 31 अगस्त को विपक्षी दलों की अनौपचारिक मुलाकात के दौरान ही इंडिया गठबंधन का कॉमन लोगो जारी किया जा सकता है।

अभी तक नहीं है लोगो

गौरतलब है कि अभी तक इंडिया गठबंधन का कोई कॉमन लोगों नहीं है। इससे पहले बेंगलुरु में आयोजित बैठक में संयुक्त गठबंधन को नया नाम दिया गया था । इस दौरान विभिन्न प्रमुख नेताओं की सहमति और असहमति के बीच गठबंधन का को इंडिया नाम दिया गया। गौरतलब है कि गठबंधन को यह नाम देने का आईडिया राहुल गांधी का था। वहीं अंदर खाने ऐसी भी खबर आई थी कि नीतीश कुमार इस नाम से संतुष्ट नहीं थे।

समय के साथ बढ़ी है चुनौतियां

इंडिया गठबंधन की बेंगलुरु और मुंबई की बैठक के बीच हालत काफी चुनौती पूर्ण हो चुकी है। इस दौरान संसद में दिल्ली सरकार पर अध्यादेश और विश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्षी एकता की अग्नि परीक्षा भी हो चुकी है। हालांकि दोनों ही मसलों में संयुक्त विपक्ष को मुक्ति खानी पड़ी है।इसके अलावा विभिन्न प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन के साथी ही आमने – सामने हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन की मुंबई में आयोजित होने वाली बैठक काफी ज्यादा मायने रखती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here