Homeदेशऑपरेशन अजय : शुक्रवार की सुबह इजरायल से 230 भारतीय लौटेंगे भारत 

ऑपरेशन अजय : शुक्रवार की सुबह इजरायल से 230 भारतीय लौटेंगे भारत 

Published on

न्यूज़ डेस्क 

इज़रायल से भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया और इसके अंतर्गत करीब 230 भारतीय पहली चार्टर उड़ान से कल सुबह तक भारत लौटने की संभावना है।
                           विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां कहा, “जैसा कि कल विदेश मंत्री ने घोषणा की थी, ऑपरेशन अजय को हमारे उन नागरिकों की इजराइल से वापसी की सुविधा के लिए शुरू किया गया है जो वापस आना चाहते हैं। पहली चार्टर उड़ान भारतीयों को लेने के लिए आज रात तक तेल अवीव पहुंचेगी और उन्हें कल सुबह तक स्वदेश लाएगी।”
                          श्री बागची ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ऑपरेशन अजय आने के इच्छुक भारतीयों की मांग पर आधारित होगा। पहली उड़ान में 230 यात्रियों के सवार होने की उम्मीद है। फिलहाल चार्टर उड़ानें संचालित की जा रही हैं। लेकिन भविष्य में यदि जरूरत महसूस हुई तो हमारे पास सभी विकल्प हैं। ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।
                    एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि लगभग 18 हजार भारतीय इज़रायल में हैं। वहां संघर्ष चल रहा है और हालात चिंताजनक हैं। हमने अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं सुनी है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को भारतीय मिशन में पंजीकरण कराने और मिशन द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की सलाह दी गई है।

Latest articles

Full finger mehndi design: फिंगर मेहंदी के ये डिजाइन हैं कमाल,हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे चार गुना

महिलाओं की सुन्दरता बढ़ाने में मेहंदी का विशेष स्थान है। अच्छी और लाजवाब मेहंदी...

संसद भवन पहुंची महुआ मोइत्रा, आज नहीं हुई उन पर कार्रवाई

बीरेंद्र कुमार झा संसद का शीतकालीन सत्र आज 4 दिसंबर से शुरू हुआ। आज के दिन को...

मिजोरम में जोरम नेशनलिस्ट पार्टी बनाएगी सरकार, लालदुहोमा बनेंगे  मुख्यमंत्री

बीरेंद्र कुमार झा मिजोरम विधानसभा के रुझानों में जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को बहुमत मिलता नजर...

विदर्भ, अभी नहीं तो कभी नहीं..!

  भाऊ जाम्बुवंतराव धोटे, श्रीहरि अणे, ब्रजलालजी बियानी और कई विदर्भवादी नेताओं द्वारा खड़े किए...

More like this