Homeदेश'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर आज से कांग्रेस ने शुरू किया...

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर आज से कांग्रेस ने शुरू किया ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ 

Published on

न्यूज़ डेस्क
पांच राज्यों में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद अब कांग्रेस फिर से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस को लगने लगा है कि अगर लोकसभा चुनाव में अगर उसकी जीत नहीं हो पायी तो आगे की राजनीति मुश्किल हो सकती है। इस बात की भी सम्भावना जताई जा रही है कि कई राज्यों से कांग्रेस ख़त्म ही हो जाएगी। ऐसे इ पार्टी को बचाना है तो लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम की जरूरत है। इसी बेहतरी के लिए कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ आगे बढ़ती दिख रही है। कई मामलों में वह सहभागी दलों के साथ कोई पंगा लेना नहीं चाहती।    

  कांग्रेस को यूपी से इस बार बहुत आस है। पार्टी को लग रहा है कि अगर यूपी से उसे कुछ ज्यादा सीटें मिल जाती है तो पार्टी की ताकत तो बढ़ेगी ही पार्टी कार्यकर्ताओं की हिम्मत भी बढ़ेगी। यही सोंचकर आज 20 तारीख से यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस ने यूपी जोड़ी यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा को लीड कर रहे हैं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय।              

 यात्रा की शुरुआत सहारनपुर जनपद के गंगोह से हुई। यहां तमाम बड़े नेताओं ने सबसे पहले प्रसिद्ध शाकुम्भरी पीठ से आर्शीवाद प्राप्त किया और उसके बाद अपने 25 दिन के सफर का आगाज किया। हाल के दिनों में कांग्रेस में वापस लौट कर आए इमरान मसूद का यहां जलवा देखने को मिला। सहारनपुर में कांग्रेसियों का जबरदस्त स्वागत हुआ।

 इस दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय समेत तमाम नेताओं ने बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निकाली जा रही यूपी जोडो पदयात्रा का शहर में ही दर्जनों जगह स्वागत हुआ। बेहट से सहारनपुर पहुंचने पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य जावेद साबरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस कार्यकताओं से एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया ताकि बीजेपी को सत्ता से बेदखल किया जा सके।इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी में पूजा अर्चना कर यूपी जोड़ो यात्रा का शुभारम्भ करने के बाद उनका काफिला जैसे ही सहारनपुर के विजय टाकिज पहुंचा तभी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों की भारी भीड़ ने गगनभेदी नारों के साथ बड़ी माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

 मौके पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सहारनपुर की धरती से यूपी जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया है ताकि कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर नफरत के माहौल को समाप्त कर सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन में किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल पा रहा है। गन्ने का दाम नहीं बढ़ रहा है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। बीजेपी के विधायक ही महिलाओं का बलात्कार कर रहे हैं और बीजेपी उन्हें बचाने का काम कर रही है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस इस पद यात्रा के माध्यम से किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और महिलाओं की समस्याओं को उठाने का काम करेगी।

25 दिन की यह यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर नेमिषारण्य तक जाएगी। यह यात्रा बताती है कि कांग्रेस अब 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गयी है। इस यात्रा के जरिये कांग्रेस वेस्ट यूपी के साथ रुहेलखंड  में सियासी हवा का रूख भांपने के साथ ही संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेगी। इस यात्रा के दौरान ही नुक्कड़ सभाएं, रैलियां और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। वहीं यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को न्यौता भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजा गया है।

Latest articles

सैफ की सुरक्षा करेगी रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी

सैफ अली खान हमले के 5 दिन बाद आज 21 जनवरी को अस्पताल से...

 ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति से हजारों भारतीयों पर गिर सकती है गाज

अमेरिका के नव निर्वार्चित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद और गोपनीयता की शपथ ले...

इंडियन जर्सी पर पाकिस्तान का नाम! बीसीसीआई को कबूल नहीं

  # pakistan #Host country # the jursey of indian team #New conflict# Champions trophy चैंपियंस...

फिल्म के सेट पर घायल हुए अर्जुन कपूर, अचानक छत गिरने से हुआ हादसा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी की शूटिंग...

More like this

सैफ की सुरक्षा करेगी रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी

सैफ अली खान हमले के 5 दिन बाद आज 21 जनवरी को अस्पताल से...

 ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति से हजारों भारतीयों पर गिर सकती है गाज

अमेरिका के नव निर्वार्चित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद और गोपनीयता की शपथ ले...

इंडियन जर्सी पर पाकिस्तान का नाम! बीसीसीआई को कबूल नहीं

  # pakistan #Host country # the jursey of indian team #New conflict# Champions trophy चैंपियंस...