एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान,राहुल गांधी भी सवार

0
5

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को लैंडिंग से ठीक पहले गो-अराउंड करना पड़ा।बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसी फ्लाइट में सवार थे। पहली बार लैंडिंग के दौरान विमान का एप्रोच अनस्टेबल होने के कारण पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग रोक दी और विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर नए एप्रोच के लिए भेजा।

गो-अराउंड विमानन क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है, जब पायलट को लगता है कि मौजूदा एप्रोच में सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं है तो विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर एक नए एप्रोच के लिए तैयार किया जाता है।
पहली कोशिश के बाद विमान ने दोबारा लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे की ओर एप्रोच लिया।दूसरे प्रयास में AI-1717 की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों और क्रू के सुरक्षित होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भी इसी विमान से दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। पहली लैंडिंग की कोशिश सफल नहीं होने के बाद दूसरी कोशिश में विमान के सुरक्षित उतरने से स्थिति सामान्य हो गई

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की AI-1717 फ्लाइट दिल्ली से दोपहर करीब 2:20 बजे रवाना हुई थी इसका लखनऊ पहुंचने का निर्धारित समय लगभग 3:30 बजे बताया गया है। लैंडिंग के पहले प्रयास में अनस्टेबल एप्रोच के चलते विमान को गो-अराउंड करना पड़ा और इसके बाद दूसरे एप्रोच में सुरक्षित लैंडिंग हुई। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह घटना पायलट की ओर से अपनाई गई सुरक्षा प्रक्रिया से जुड़ी थी।अनस्टेबल एप्रोच की स्थिति में गो-अराउंड करना विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए उठाया जाने वाला सामान्य कदम है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग 737 फ्लाइट IX415 7 सितंबर को कोच्चि से अबू धाबी जा रही थी। करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर इंजन-1 में ऑयल की मात्रा तेजी से कम होने की जानकारी मिली थी।पायलटों ने इंजन बंद कर विमान को कोच्चि वापस लाने का फैसला किया। विमान सुरक्षित उतरा और यात्रियों को दूसरे विमान से अबू धाबी भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here