बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप,लोगों में मचा हड़कंप

0
6

भारत में इस्तेमाल होने वाली रेबीज वैक्सीन Abhayrab के एक बैच को लेकर ड्रग रेगुलेटर ने राज्यों को सतर्क किया है।जांच में इस बैच का एक सैंपल जरूरी potency test में फेल पाया गया। इसके बाद इसे Not of Standard Quality यानी तय गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने वाला बताया गया है. साथ ही, इसके नकली होने की भी जांच की जा रही है.

के अधिकारियों के मुताबिक, इस बैच के कुछ वाइल्स दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक बिना लाइसेंस वाले परिसर से बरामद किए गए थे. इसके बाद इन सैंपल को जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेजा गया. केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला, कसौली में किए गए परीक्षण में सैंपल potency की जरूरी शर्तों को पूरा नहीं कर पाया.

कंपनी ने कहा- ये वैक्सीन हमने नहीं बनाई
Abhayrab बनाने वाली कंपनी Indian Immunologicals Limited ने साफ किया है कि जांच में मिले वाइल्स उसकी ओर से तैयार नहीं किए गए थे. कंपनी के मुताबिक, बरामद वायल पर Abhayrab का नाम और KE25012 बैच नंबर लिखा था, लेकिन जब इन्हें कंपनी के रिकॉर्ड और सुरक्षित रखे गए असली सैंपल से मिलाया गया तो कई अंतर सामने आए.
कंपनी ने बताया कि लेबल, पैकेजिंग, QR कोड, कैप के रंग, लाइसेंस से जुड़ी जानकारी और पैकेज पर लिखे विवरण में अंतर मिला हैं. कंपनी के अनुसार, जांच में कुल 17 अंतर सामने आए हैं. इसी वजह से इस बात की जांच की जा रही है कि बरामद वैक्सीन नकली तरीके से तैयार कर बाजार में तो नहीं पहुंचाई गई.

DCGI ने राज्यों को निगरानी के निर्देश दिए
मामले को देखते हुए Drugs Controller General of India ने राज्यों के ड्रग कंट्रोलर्स को Abhayrab के बैच KE25012 की बिक्री और वितरण पर कड़ी नजर रखने को कहा है। अधिकारियों को जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

CDSCO के मुताबिक, इस मामले को में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ये वाइल्स कहां से आए और इन्हें कहां-कहां पहुंचाया गया।

Indian Immunologicals ने कहा है कि उसके अधिकृत चैनल से सप्लाई की गई Abhayrab वैक्सीन इस मामले से प्रभावित नहीं है।कंपनी के अनुसार हर बैच को बाजार में भेजे जाने से पहले सरकारी स्तर पर भी जांच से गुजरना होता है.
।के

कंपनी ने यह भी कहा कि KE25012 के मूल बैच में 83,370 वायल थे, जिन्हें अधिकृत चैनलों के जरिए वितरित किया गया था. हालांकि, सरकार की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच के दायरे में आए वाइल्स की कुल संख्या कितनी थी और इनमें से कितने बाजार तक पहुंचे.

कंपनी के मुताबिक अधिकृत सप्लाई प्रभावित नहीं
Indian Immunologicals ने कहा है कि उसके अधिकृत चैनल से सप्लाई की गई Abhayrab वैक्सीन इस मामले से प्रभावित नहीं है. कंपनी के अनुसार हर बैच को बाजार में भेजे जाने से पहले सरकारी स्तर पर भी जांच से गुजरना होता है.

कंपनी ने यह भी कहा कि KE25012 के मूल बैच में 83,370 वायल थे, जिन्हें अधिकृत चैनलों के जरिए वितरित किया गया था. हालांकि, सरकार की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच के दायरे में आए वाइल्स की कुल संख्या कितनी थी और इनमें से कितने बाजार तक पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here