नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जो छात्र मई में हुई परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा देने जा रहे हैं तो उनके लिए यह अच्छी खबर है। अब 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा में उन्हें 15 मिनट का ज्यादा समय मिलेगा यानी परीक्षा का टाइम बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा पेपर में रफ वर्क के लिए भी पहले की तुलना में ज्यादा स्पेस मिलेगा।
NTA के अनुसार, NEET UG 2026 री-एग्जाम का समय अब दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। यानी कुल 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) का समय मिलेगा। इन अतिरिक्त 15 मिनट में परीक्षा शुरू होने से पहले की औपचारिकताएं जैसे अटेंडेंस शीट पर साइन करना, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और अन्य सुरक्षा प्रक्रियाएं शामिल हैं।
NTA के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें अब NEET UG 2026 परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इसका ड्यूरेशन 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) रखा गया है। पहले यह 3 घंटे की होती थी। अतिरिक्त समय में अटेंडेंस शीट पर साइन करना, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं का समय भी शामिल है। इससे छात्रों को पूरा समय पेपर हल करने के लिए मिल सकेगा और प्रशासनिक कामों की वजह से समय की कमी नहीं रहेगी।
NTA ने इस बार रफ वर्क की सुविधा को भी काफी बेहतर किया है। अब प्रश्न पत्र बुकलेट में 4 रफ वर्क पेज दिए जाएंगे (पहले 2 पेज होते थे)।
2 पेज निर्देश पेज के ठीक बाद (शुरुआत में) दिए गए हैं।
2 पेज बुकलेट के अंत में रहेंगे।
यह बदलाव खासकर बाएं हाथ वाले छात्रों (left-handed candidates) की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।
अब छात्र अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी पेज पर रफ काम कर सकते हैं।
यह सुविधा इंग्लिश और सभी रीजनल लैंग्वेज वाली बुकलेट में उपलब्ध होगी।
NEET री-एग्जाम से पहले NTA का मानना है कि एग्जाम डिजाइन में छोटे-छोटे सुधार भी छात्रों के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। ये बदलाव परीक्षा को और ज्यादा छात्र-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। साथ ही निष्पक्षता और सुरक्षा के मानकों को बनाए रखा जाएगा।
एजेंसी ने नीट के सभी उम्मीदवारों के लिए सलाह दी है कि एडमिट कार्ड और सूचना बुलेटिन में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
परीक्षा हॉल में स्टाफ के साथ पूरा सहयोग करें।
समय का सही बंटवारा करके पेपर हल करें।
नीट परीक्षा के लिए समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। छात्र परीक्षा से जुड़ी जानकारी NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर भी कर सकते हैं।

