मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिश्ते के एक अध्याय का अंत हो गया है। आखिरकार इस बात का खुलासा हो गया कि अनंत सिंह पर जेडीयू की ओर से जो एक्शन लिया गया था, उसमें नीतीश कुमार की सहमति ही नहीं थी, बल्कि उन्होंने अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर मुहर भी लगाई थी। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देखिए कोई भी पार्टी चलती है, तो अनुशासन से चलती है। नहीं तो, जैसे राहुल गांधी जी देश में करना चाहता है, वैसे तो पार्टी में भी अराजकता हो जाएगी।
संजय झा ने कहा कि कोई भी पार्टी अनुशासन से चलती है। इस दौरान कोई फैसला हो जाता है। हमारे यहां यानी जेडीयू में फैसला सबके सहमति से होता है। और उस पर फाइनल मुहर नीतीश कुमार जी लगाते हैं। ये पार्टी का फैसला है। किसी को पसंद हो या नहीं पसंद हो। ये पार्टी का फैसला होता है। उसके विपरित कोई बात होगी। कोई भी पार्टी हो, वो अपने हिसाब से फैसला लेगी। ध्यान रहे कि अनंत सिंह ने पार्टी से निकाले जाने पर कहा था कि पार्टी से निकाले जाने का हमको कोई गम नहीं है। जो कार्रवाई किया है, बढ़िया किया है।
अनंत सिंह ने कहा था कि जनता मालिक है। हमको उससे कोई दिक्कत नहीं है। पार्टी नीतीश कुमार का था। नीतीश कुमार खुद नहीं रहे। पार्टी में कौन है, अभी। कौन योगदान करने वाला है पर्टिया में, जो निकाला हमरा। पार्टी कौन करम का है। हम तो कह रहे हैं कि पार्टी से निकाल दे। नीतीश कुमार का पार्टी था। नीतीश कुमार खत्म हो गये। अब तो यह पार्टिए खत्म हो गया। दस गो सीट आवे में अब आफत होगा। अनंत सिंह ने पार्टी से निकाले जाने पर कहा था कि हम नहीं जानते हैं कि ये कार्रवाई कौन करवाया होगा। जेकरा पार्टी के मालिक बनइले हैं, वहीं न करवाया होगा।
अनंत सिंह ने गरजते हुए यह भी कहा था कि कौन पार्टी में जाएंगे नहीं जाएंगे, हम तोहरा पहीले बता दें। हम अपना पार्टी बनावेंगे। हमारी विधायकी पर कार्रवाई का बात चल रही है, तो तोरा दिक्कत काहे ला हो रहा है। अनंत सिंह ने ये जवाब उसको दिया, जिस पत्रकार ने पूछा था कि आपकी विधायकी जाने की बात हो रही है। हमको दिक्कत नहीं, तोरे दिक्कत हो रहा है। नहीं कोई दिक्कत नहीं है। जहां हम हैं, वहीं हैं। पार्टी निकाल दे और अब पार्टी जाने। हम कहियो नहीं कहने जाएंगे कि पार्टी हमको टिकट दो। पार्टी हमको बुलाकर टिकट देती है।
अनंत सिंह लगातार यह कहते आ रहे थे कि नीतीश कुमार उनके गुरु हैं। बिहार को उन्होंने ही बनाया है। नीतीश कुमार के साथ रहते हुए उन्होंने उनकी मदद की थी, जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे। अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश जी का पार्टी है। नीतीश कुमार खत्म हो गए बेचारे। नीतीश जी अपना लेले पार्टी चल गए। पार्टी खत्म हो गया। जेडीयू का भविष्य अब खत्म है। आगे इलेक्शन आएगा न पता लग जाएगा। मंत्री और प्रधानमंत्री बनके बैइठल है, कुल्हे, सबको पता लग जाएगा।

