Homeदेशनीति आयोग की बैठक में कई मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे ,बीजेपी ने की...

नीति आयोग की बैठक में कई मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे ,बीजेपी ने की आलोचना 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

आज नीति आयोग की बैठक में कई राज्यों के सीएम  नहीं आये। उन्होंने पहले से ही इसकी जानकारी दे दी थी। अब बीजेपी ने इसकी काफी आलोचना की है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस को बताया कि नीति की बैठक में कई राज्यों का नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना है।            
 पत्रकारों से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना , बिहार, दिल्ली , पंजाब और राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित आठ मुख्यमंत्री नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं होकर अपने ही प्रदेश की जनता का अहित क्यों कर रहे हैं? यह सब बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और गैर जिम्मेदाराना है। हालांकि राजस्थान के सीएम गहलोत के नहीं आने को लेकर उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें यह बताया गया कि अशोक गहलोत स्वास्थ्य कारणों से नहीं आये हैं हालांकि सच तो वही बताएंगे।
               प्रसाद ने कहा कि नीति आयोग देश के विकास और योजनाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस बैठक के लिए 100 मुद्दे तय किए गए हैं, अब जो मुख्यमंत्री नहीं आए हैं वो अपने प्रदेश की जनता की आवाज यहां तक नहीं ला रहे हैं। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में आखिर ये दल कहां तक जाएंगे ? उन्होंने आगे कहा कि गवर्निंग काउंसिल में महत्वपूर्ण चर्चा होती है, महत्वपूर्ण फैसले होते हैं और उसके बाद ये फैसले जमीन पर लागू होते हैं। लेकिन बावजूद इसके भी ये मुख्यमंत्री क्यों नहीं आ रहे? आखिर ये मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की जनता का अहित क्यों कर रहे हैं?
         प्रसाद ने कहा कि ये विपक्षी दल भाजपा सरकार पर यह आरोप लगाते हैं कि हमारी सरकार संस्थाओं का सम्मान नहीं करती है जबकि वास्तविकता यह है कि इनमें से कई दल पहले कैग, चुनाव आयोग, चुनावी प्रक्रिया यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट तक पर सवाल उठा चुके हैं, खुलेआम आलोचना कर चुके हैं।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...