खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एनआईए का बड़ा एक्शन

0
342


न्यूज़ डेस्क 

खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ भारत में बड़ा एक्शन हुआ है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने पन्नू की अमृतसर और चंडीगढ़ स्थिति संपत्तियों को जब्त कर लिया है। आपको बता दें, पन्नू सिख फॉर जस्टिस की चीफ है। भारत में वह मोस्ट वांटेड है। पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलता है
               एनआईए ने पन्नू की जो संपत्तियां पंजाब में जब्त की हैं उनमें अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में स्थित पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति और चंडीगढ़ के सेक्टर 15, सी स्थित उसका मकान शामिल हैं। ज़ब्ती का यह है कि अब पन्नू संपत्ति का अधिकार खत्म हो गया है और यह संपत्ति अब सरकार की है। 2020 में भी उसकी संपत्तियां कुर्क कर ली गई थी। जिसका मूल अर्थ यह था कि वह संपत्ति नहीं बेच सकता था, लेकिन इस कदम के बाद पन्नू ने संपत्ति का मालिकाना हक खो दिया है।
             दरअसल कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर भारत-कनाडा के बीच तल्खी बढ़ रही है। कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी देकर कहा है कि वे देश छोड़ दें। इस पूरे मामले को लेकर कनाडाई हिंदुओं ने ट्रूडो सरकार से एक चिट्ठी में मांग करते हुए कहा है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू की स्पीच हेट क्राइम के तौर पर दर्ज की जाए।
               बता दें कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू इस समय अमेरिका में है और वहीं से वीडियो जारी करके भारतीयों के खिलाफ जहर उगलता है। साल 2020 में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी और उसकी संपत्तियां कुर्क कर ली गई थीं। कनाडा में निज्जर की हत्या के बाद वहां के पीएम ने जब भारतीय एजेंटों की इस मामले में संलिप्तता का बयान दिया, उसके बाद से कनाडा और भारत के बीच तल्खी बढ़ गई। इसी दौरान गुरपतवंत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को धमकी दी कि वह कनाडा छोड़कर भारत चले जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here