बीरेंद्र कुमार झा
मुंबई पुलिस को धमकी भरा एक मेल मिला है जिसमें प्रधानमंत्री और अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को धमाके से उड़ने की वार्निंग दी गई है। गुरुवार रात मिले इस मेल में सेंडर ने इसके बदले भारत सरकार से 500 करोड रुपए की मांग की है, साथ ही उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की रिहाई भी मांगी है।गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के कई मैच होने हैं। ईमेल में कहा गया है कि आतंकी गुट ने हमलों को अंजाम देने के लिए पहले से ही अपने लोगों को तैनात कर दिया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी को मिला धमकी भरा ई मेल
पुलिस के अनुसार यह धमकी भरा ई मेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भेजा गया था, जिसकी सूचना उसने मुंबई पुलिस को दी है। माना जा रहा है कि यह मेल यूरोप से भेजा गया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनआईए से हमें ईमेल मिला है।इसे लेकर हमने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।हमें वह ईमेल आईडी भी मिली है, जिससे एनआईए को ईमेल भेजा गया था फिलहाल हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती जांच में यह मेल यूरोप से भेजा गया मालूम पड़ता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेल में दी गई धमकी फर्जी भी मालूम पड़ती है। यह विदेश में बैठे किसी व्यक्ति व्यक्ति की शरारत भी हो सकती है। हालांकि सभी क्रिकेट मैचों के सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सिक्योरिटी भी बढ़ाई जा सकती है।
अगर सरकार ने 500 करोड रुपए नहीं दिए तो
धमकी भरे मेल में कहा गया कि अगर सरकार हमें 500 करोड रुपए देने और लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने में विफल रही तो हम नरेंद्र मोदी को और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी उड़ा देंगे ।हिंदुस्तान में तो सब कुछ बिकता है और हमने भी कुछ खरीदा है। तुम कितना भी सुरक्षित रहो,मगर हमसे नहीं बच पाओगे।अगर कोई बात करना चाहते हो तो इस ईमेल पर ही करो।स्थानीय आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी विश्व कप मैचों पर हमले की धमकी दे चुका है। पन्नू के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है। उसने तीन सप्ताह पहले ही शहीद निजार की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थी।
पन्नू ने विदेशी नंबर से रिकॉर्ड किए गए मैसेज भेजें
अहमदाबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने फिर में कहा कि पन्नू ने किसी विदेशी नंबर से पहले से रिकॉर्ड किए संदेश के जरिए देश के लोगों को धमकी दी साइबर अपराध शाखा के उप निरीक्षक एजेंट प्रजापति की ओर से दर्ज कराएगी शिकायत में कहा गया कि संज्ञान में आया है कि कई लोगों को फोन नंबर + 447418343648 से पहले से रिकॉर्ड किया धमकी भरा संदेश मिला है।

