Homeदुनियागाजा से इजरायल पर हमला ,आतंकी हमले की आशंका ,बंकरो में लोगों से...

गाजा से इजरायल पर हमला ,आतंकी हमले की आशंका ,बंकरो में लोगों से छिपने की अपील !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
गाजा से इजरायल पर एक साथ कई हमले किये जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक़ गाजा से कई रॉकेट दागे गए हैं। हालांकि इस हमले में अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं है लेकिन इजरायल में सनसनी मच गई है। कहा जा रहा है कि वहां आतंकी हमले किये गए हैं। हमलो को देखते हुए स्थानीय लोगों को बंकरों में शरण लेने की अपील की गई है। इजरायल में चारो तरफ आग की लपटे दिखाई पड़ रही है। चारो तरफ सायरन बज रहे हैं।                          
                    कहा जा रहा है कि  स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 06:30 बजे गाजा में कई स्थानों से रॉकेट दागे गए। इस्राइली सेना ने देश के दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में एक घंटे से अधिक समय तक सायरन बजाकर आम जनता को चेतावनी दी। सुरक्षाबलों और स्थानीय प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि जनता बम शेल्टर यानी बंकरों में शरण ले। रॉकेट हमले के बारे में सेना ने बताया, “गाजा पट्टी से कई आतंकवादियों ने इस्राइली क्षेत्र में घुसपैठ की है।” इस्राइल की आपातकालीन सेवा एजेंसी- मैगन डेविड एडोम ने भी हमले के बारे में बयान दिया। एजेंसी के अनुसार, मध्य इस्राइल में एक इमारत पर रॉकेट गिरने के बाद 70 वर्षीय महिला हताहत हुई। खबर के अनुसार महिला की हालत गंभीर है। एक अन्य व्यक्ति फंस गया था।         
                   डॉक्टरों ने कहा, 20 वर्षीय एक व्यक्ति छर्रे लगने से मामूली रूप से घायल हो गया। हमलों के बाद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय से भी बयान जारी किया गया। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री जल्द ही हिंसा से जुड़े सुरक्षा प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। ये भी जानना अहम है कि रॉकेट हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है।
                        गौरतलब है कि हमास आतंकवादी समूह के सत्ता में आने के बाद 2007 से इस्राइल ने गाजा पर गंभीर नाकाबंदी लगा दी है। फिलिस्तीनी उग्रवादियों और इस्राइल के बीच पिछले 16 साल में कई बेहद विनाशकारी युद्ध हो चुके हैं। सितंबर में बढ़े तनाव के बाद गाजा ने इस्राइल पर नए सिरे से दर्जनों रॉकेट दागे। तनाव को देखते हुए इस्राइल ने दो सप्ताह के लिए गाजा से जुड़े श्रमिकों के लिए सीमा बंद कर दी थी।
                      सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। फिलिस्तीनी विरोध प्रदर्शन के कारण क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस्राइली सैनिकों पर हमला करने के लिए टायर जलाने, पत्थर और पेट्रोल बम का सहारा लिया। रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षाबलों ने आंसू गैस और हवाई फायरिंग से जवाब दिया।
                      बता दें कि मई में, इस्राइली हवाई हमलों और गाजा रॉकेट हमले के परिणामस्वरूप 34 फिलिस्तीनियों और एक इस्राइली की मौत हो गई थी। इस्राइली और फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक संघर्ष में कम से कम 247 फिलिस्तीनी, 32 इस्राइली और दो विदेशी मारे गए हैं, जिनमें दोनों पक्षों के लड़ाके और नागरिक शामिल हैं। अधिकांश मौतें वेस्ट बैंक में हुई हैं, जिस पर 1967 के अरब-इस्राइल संघर्ष के बाद से इस्राइल ने कब्जा कर लिया है।
                          रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना की छापेमारी, इस्राइलियों को निशाना बनाकर फिलिस्तीनी हमले और फिलिस्तीनियों और उनकी संपत्ति के खिलाफ इस्राइल में रहने वाले लोगों की तरफ से हुई हिंसा बढ़ी है। मध्य पूर्वी देश इस्राइल में हिंसा की खबरों के बीच ये जानना भी जरूरी है कि कई धुर दक्षिणपंथी इस्राइली मंत्री वेस्ट बैंक में बस्तियों में रहते हैं। 

Latest articles

राजस्थान की लड़ाई : कांटे की टक्कर से हलकान हुई बीजेपी और कांग्रेस के लोग

अखिलेश अखिलराजस्थान में क्या होगा ? क्या क्या रिवाज कायम रहेगा या फिर रिवाज...

पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार ,एग्जिट पोल के अलग -अलग दावे

अखिलेश अखिलतेलंगाना में समाप्त हुए मतदान के साथ ही पांच राज्यों के चुनाव  संपन्न...

सांसद वीणा देवी के चिराग के साथ जाने से पशुपति पारस की बढ़ी मुश्किलें 

न्यूज़ डेस्क हाल में सांसद वीणा देवी के चिराग पासवान की तरफ आने के बाद...

More like this

राजस्थान की लड़ाई : कांटे की टक्कर से हलकान हुई बीजेपी और कांग्रेस के लोग

अखिलेश अखिलराजस्थान में क्या होगा ? क्या क्या रिवाज कायम रहेगा या फिर रिवाज...

पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार ,एग्जिट पोल के अलग -अलग दावे

अखिलेश अखिलतेलंगाना में समाप्त हुए मतदान के साथ ही पांच राज्यों के चुनाव  संपन्न...