झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को झारखंड में दिख रही अपार संभावनाएं

0
390
  • बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड में विकास की काफी संभावनाएं हैं। वे इस राज्य को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि वे राज्य में सामाजिक उत्थान की दिशा में विशेष तौर पर काम करना चाहते हैं इसलिए वे अपनी पूरी क्षमता राज्य के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में लगाएंगे।

शिक्षित समाज से मिलती है विकास को गति

सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड के आदिवासी, अनुसूचित जाति,गरीब पिछड़े और दलित वर्ग के लोगों का जीवन स्तर को ऊंचा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शिक्षित समाज से राज्य के विकास को गति मिलती है, इसलिए उनका जोर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी होगा उनकी भूमिका रहेगी।वे तमिलनाडु और झारखंड के बीचएक नया रिश्ता कायम करेंगे।

शुक्रवार को रांची पहुंच रहे हैं सीपी राधाकृष्णन

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन सोमवार शाम में रांची पहुंच रहे हैं। अगले दिन 18 फरवरी को सुबह 11:00 बजे उनका शपथ लेने का कार्यक्रम है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उनके कुछ परिचित भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रह सकते हैं। राजभवन शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here