Homeदेशपति आलोक को रास्ते से हटा देना चाहती थी पीसीएस ज्योति मौर्य,अफेयर...

पति आलोक को रास्ते से हटा देना चाहती थी पीसीएस ज्योति मौर्य,अफेयर वाले कमांडेंट की जांच में खुल गया पोल,एक्शन कभी भी

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

बरेली में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या के साथ विवादों में घिरे जिला कमांडेंट मनीष दुबे, डीजी होमगार्ड द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बुरी तरह फंस गए हैं। रिपोर्ट में पाया गया है कि ज्योति मौर्या के साथ मिलकर मनीष दुबे उसके पति आलोक को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश कर रहे थे। वही अमरोहा में तैनात रहे महिला होमगार्ड के साथ अश्लील हरकत करने उसे प्रताड़ित करने के भी आरोप मनीष दुबे पर लगाए गए हैं। फिलहाल दोनों मामले में फंसे मनीष दुबे का निलंबन पर शासन कभी भी कार्यवाही कर सकता है रिपोर्ट पर कार्रवाई से पूर्व सभी पहलुओं विचार किया जाएगा।

रिपोर्ट में है मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति

रिपोर्ट में मनीष दुबे को निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति की गई है। प्रमुख सचिव होमगार्ड सुनील कुमार ने कहा की जांच रिपोर्ट पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ज्योति मौर्या के पति आलोक ने मनीष दुबे पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। आलोक का कहना है कि मनीष दुबे का मेरी पत्नी से करीबी संबंध है और दोनों मिलकर उन्हें रास्ते से हटाना चाहते हैं।

आलोक ने ज्योति मौर्या का मोबाइल कर रखा था क्लोन

पुलिस ने जांच में पाया कि जो भी व्हाट्सएप ज्योति और मनीष दुबे के बीच आते थे, वह आलोक के पास भी समानांतर रूप से उसके व्हाट्सएप पर आ जाते थे। उसने एक ऐप की मदद से ज्योति के व्हाट्सएप से क्यूआर कोड स्कैन कर उसका मोबाइल क्लोन कर रखा था। इस व्हाट्सएप के जरिए ही उसने मनीष और ज्योति के बीच उसे रास्ते से हटाने की साजिश के संदेश भी पढ़ लिए थे।

आलोक की तरफ से एक ऑडियो क्लिपिंग भी उपलब्ध कराई गई है,जिसमें कथित तौर पर मनीष दुबे और ज्योति मौर्य उनकी हत्या के तरीकों पर बातचीत कर रहे हैं। आलोक के शिकायती पत्र पर डीजी होमगार्ड डीके मौर्या ने प्रयागराज के डीआईजी होमगार्ड संतोष कुमार को जांच सौंपी थी। डीआईजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही डीजी बीके मौर्या ने शासन को रिपोर्ट भेजा है। जांच अधिकारी ने मनीष पर उसकी पत्नी के साथ रहे चल रहे विवादों का भी जिक्र किया है। मनीष पर पत्नी ने भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। साथ ही उसके चरित्र पर भी सवाल उठाया था।

ड्यूटी से गायब रह रहे थे मनीष दुबे

इन विवादों के कारण प्रशासन ने 2 जुलाई को जिला कमांडेंट मनीष को गाजियाबाद के महोबा स्थानांतरित कर दिया था।उन्होंने अगले ही दिन महोबा पहुंचकर कार्यभार तो ग्रहण कर लिया, लेकिन उसके बाद से वे ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। गुलाबी गैंग की ओर से मनीष दुबे के विरोध में आंदोलन का ऐलान किए जाने से विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

12 होमगार्डों की बर्खास्तगी से चर्चा में आए थे मनीष दुबे मनीष दुबे

अमरोहा में तैनाती के दौरान एक साथ 12 होमगार्ड जवानों को बर्खास्त करने के कारण भी मनीष दुबे विवादों में घिर गए थे। मनीष के खिलाफ प्रशासन स्तर पर हुई जांच में यह मामका भी खुला है।मनीष अमरोहा में साल 2018 से 2022 तक तैनात रहे। इस दौरान अपनी कार्यशैली एवं स्टाफ के साथ टकराव के चलते लगातार चर्चा में बने रहे।उन्होंने मार्च 19 में एक साथ 12 होमगार्डों को बर्खास्त कर दिया था।होमगार्डों में उस फैसले से काफी नाराजगी थी। उन्होंने मनीष दुबे पर खुलेआम मनचाही तैनाती देने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इस मामले में प्रदेश भर के होमगार्ड आंदोलनरत ही गए थे। प्रदेश में हुए हमलों को देखते हुए होमगार्ड की भर्ती का फैसला वापस लेना पड़ा था।

 

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...