नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल की तबियत ख़राब ,आज लाये जायेंगे दिल्ली एम्स

0
128



न्यूज़ डेस्क

कुछ समय से फेफड़े के इन्फेक्शन से पीड़ित नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को आज दिल्ली एम्स में लाया जा रहा है। खबर के मुताबिक़ राष्ट्रपति पौडेल अभी काठमांडू में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती रहे हैं लेकिन उनके सेहत में कोई सुधार नहीं होने की वजह से आज उन्हें दिल्ली एम्स लाया जा रहा है। पौडेल को 18 अप्रैल को उस समय भर्ती कराया गया था जॉब उनके ऑक्सीजन लेवल में काफी कमी आ गई थी।
डॉक्टरों का कहना है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है। एक महीने के अंदर दूसरी बार राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ी है।राष्ट्रपति के सलाहकार के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
इससे पहले 2 अप्रैल को राष्ट्रपति को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। राष्ट्रपति के चीफ एडवाइजर सुरेश चालीसे ने कहा था कि राम चंद्र पौडेल ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी। उस समय भी उन्हें डॉक्टरों कि निगरानी में रखा गया था।
बता दें कि मार्च में ही राम चंद्र पौडेल ने नेपाल के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह नेपाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। पौडेल ने राष्ट्रपति चुनाव में 33,802 चुनावी वोट हासिल किए थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग मात्र 15,518 चुनावी वोट ही हासिल कर पाए। राष्ट्रपति चुनाव में 18 हजार 284 वोटों के भारी अंतर से राम चंद्र पौडेल ने जीत हासिल की। नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव में संघीय के 313 सदस्यों ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। इसके अलावा प्रांतीय अंसेबली से भी 518 सदस्यों ने भी चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया था। पौडेल के भारत और भारतीय नेताओं से घनिष्ठ सम्बन्ध रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here