Homeदुनियानेपाल पॉलिटिक्स : के पी शर्मा ओली आज लेंगे नेपाली पीएम की शपथ 

नेपाल पॉलिटिक्स : के पी शर्मा ओली आज लेंगे नेपाली पीएम की शपथ 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
नेपाल की संसद में प्रचंड सरकार गिरने के दो दिन बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सीपीएन-यूएमएल पार्टी के अध्यक्ष के. पी. शर्मा ओली को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। सीपीएन-यूएमएल और नेपाली कांग्रेस गठबंधन सरकार के नेता ओली नई मंत्रिपरिषद के साथ आज सोमवार को शपथ लेंगे।

बता दें कि ओली  ने पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की जगह ली है, जो शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हार गए थे। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के अनुसार नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी के तहत राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने ओली को नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए आज चौथी बार देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

इससे पहले शुक्रवार देर रात ओली ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए प्रतिनिधि सभा के 165 सदस्यों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र सौंपा था, जिसपर उनकी पार्टी से 77 और नेपाली कांग्रेस से 88 सदस्यों के दस्तखत थे।

ओली ने इससे पहले 11 अक्टूबर 2015 से तीन अगस्त 2016 तक और फिर 5 फरवरी 2018 से 13 जुलाई 2021 तक नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। इससे पहले देश में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शुक्रवार को तत्कालीन प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को प्रतिनिधि सभा में पेश विश्वास मत पर हार का सामना करना पड़ा था।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this