खालिस्तान को लेकर एनसीईआरटी का बड़ा फैसला, 12 वीं की किताब से हटेगा जिक्र

0
138

 

बीरेंद्र कुमार झा
खालिस्तान पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। एनसीईआरटी ने 12वीं की नई किताब से खालिस्तान का जिक्र हटाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने एनसीईआरटी को पत्र लिखकर से हटाने की मांग की थी। इस मामले में स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने कहा कि आनंदपुर साहिब संकल्प पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर एनसीईआरटी को पत्र लिखा है।

कई जगह प्रदर्शन कर रहे खालिस्तान समर्थक

गौरतलब है कि एनसीईआरटी की किताब में खालिस्तान की मांग को लेकर कई अध्याय हैं जिसे अब हटाने का फैसला किया गया है। यह फैसला ऐसे समय में किया जा रहा है जब खालिस्तान के समर्थक भारत समेत कई और देशों में भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने खालिस्तान के समर्थक अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here