मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 9
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग सफलता की सीढ़ी चढे़ेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी माता जी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 1
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में आपको कम मेहनत के उपरांत भी अच्छा लाभ होगा। कंपनी में कोई इम्पोर्टेन्ट काम की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, जिसको आप पूरी मेहनत से पूरा करेंगे। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सरकारी नौकरी के लिए दिए गए पेपर के अच्छे परिणाम हासिल होंगे।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। काम में मिली सफलता आप के उत्साह में वृद्धि करेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। प्रवास भी आनंदमयी होगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 5
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद न करें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका मन किसी बात के लिए उत्साहित रहेगा और किसी बात से आपका मनोबल और बढ़ेगा, जो आपको खुशी देगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपके कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 9
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातक आज का दिन की शुरुआत से ही ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आलस्य नहीं जाएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन कार्य प्रारंभ करने से पहले भ्रमित होने से बचें। पिछले दिनों से धन की आमद में सुधार होगा, दैनिक खर्चे आसानी से निकल जाएंगे और भविष्य के लिए बचत भी कर पाएंगे। नए व्यापार या व्यापार के विस्तार में निवेश बहुत शुभ रहेगा। मनोकामना पूर्ति में देरी होने पर घर के सदस्य नाराज होंगे। असंतुलित आहार या जीवनशैली नए-नए रोगों को जन्म देगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। कार्यों कों पूरा करने में आ रही अड़चने आज समाप्त होंगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिलेगा, जिसको आप पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। आज पारिवारिक सुखों की अनुभूति होगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई दूसरी जगह घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आपको व्यस्त रहने के कारण अपने कामों पर पूरा फोकस नहीं बना पाएंगे, जो आपको समस्या दे देगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार लेने आ सकता है, लेकिन आप उसके लिए जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करेंगे। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने भविष्य की कुछ योजनाओं को लेकर आज परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 3
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों की सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में आज कोई बड़ा काम कर पाएंगे। व्यापार या नौकरी के कारण कहीं बाहर मीटिंग में जाना हो सकता है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। पदोन्नति की संभावना है।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 7
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी निर्णय लेने से पहले उसपर गहन विचार कर लेना चाहिए। इस राशि के अविवाहितों के लिए चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आज आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं। किसी अच्छे इंस्टिट्यूट में दाखिला मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह अपने किसी मित्र से बातचीत करके दूर करने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको परिवार में सदस्यों के बीच चल रही आपसी लड़ाई-झगड़े को घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो बाद में लोग आपका मजाक बना सकते हैं। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
