Homeदेशटीमवर्क से मिली बीजेपी को तीन राज्यों में चुनावी जीत: नरेंद्र मोदी

टीमवर्क से मिली बीजेपी को तीन राज्यों में चुनावी जीत: नरेंद्र मोदी

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल किए हुए भारतीय जनता पार्टी को 4 दिन हो गए, लेकिन अभी तक वहां सीएम का चेहरा साफ नहीं हुआ है। इस बीच एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की बैठकों का दौर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ इस समय संसद का शीतकालीन सत्र भी चल रहा है।आज गुरुवार को संसद सत्र का चौथा दिन है।आज संसद सत्र के शुरू होने से पहले बीजेपी संसदीय दल की एक बैठक हुई। इस बैठक में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपस्थित सांसदों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी आज लोगों के बीच शासन के लिए सबसे पसंदीदा पार्टी है। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के विधान सभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत टीमवर्क का नतीजा है।

संसदीय दल की बैठक में लगे मोदी जी के स्वागत के नारे

बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आते ही सांसदों ने खड़ा होकर नारा लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया। बैठक में मौजूद सांसद लगभग 5- 10 मिनट तक स्वागत है भाई स्वागत है, मोदी जी का स्वागत है का नारा लगाते रहे। उपस्थित सांसदों ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालिया की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाया और उनका स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहऔर राज्य में सदन के नेता पीयूष गोयल समेत कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सांसद मौजूद थे।

बीजेपी को 3 राज्यों में मिली जीत

30 नवंबर तक संपन्न हुए पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनावी सफलता हाथ लगी है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पहले से ही सरकार थी जबकि राजस्थान और और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सत्तासीन कांग्रेस को हराकर यह जीत दर्ज किया है। बीजेपी 3 राज्यों की इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीम भावना की जीत बता रहे हैं।

 

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...