मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल भेजकर बदले में मांगे 20 करोड

0
194

बीरेंद्र कुमार झा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को ईमेल पर मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है।ईमेल में 20 करोड रुपए न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। मुंबई के गाम देवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506(2 )के तहत मामला दर्ज किया गया।

अच्छे शार्प शूटर मौजूद

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले शख्स ने ईमेल में इस बात का जिक्र भी किया है कि उसके पास अच्छे शार्प शूटर्स मौजूद हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। धमकी भरी ईमेल में लिखा गया है कि इफ यू डॉन’ट गिव अस 20 करोड़ रूपीस, वी विल किल यू। वी हैव द बेस्ट शूटर्स इन इंडिया

मुकेश अंबानी को पिछले साल भी मिली थी धमकी

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी को पिछले साल भी जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की थी।तब दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक व्यक्ति ने फोन किया था और कहा था कि वह अस्पताल को उड़ा देगा और मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उसके दोनों बेटों को भी जान से मार देगा।साथ⁵ ही अंबानी के घर एंटीलिया को भी बम से उड़ने की धमकी दी थी, जिससे हड़कंप मच गया था। इसके बाद उनके घर के पास विस्फोटकों से भरी कार मिली थी।

बात अगर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की करें ये एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। शुक्रवार को शेयरधारकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इस कदम का मकसद भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी में उत्तराधिकारी योजना को गति प्रदान करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here