Homeदेशकांग्रेस ने मध्य प्रदेश में कर दी लोकलुभावन वादों की बौछार, सत्ता...

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में कर दी लोकलुभावन वादों की बौछार, सत्ता में आने पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का किया वादा

Published on

विकास कुमार
मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को वचन पत्र का नाम दिया है और इसमें प्रमुख तौर पर एक सौ एक गारंटियों का जिक्र किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने धान 26 सौ रुपए और गेहूं 25 सौ 99 रुपए में खरीदने का वादा किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने सत्ता में आने पर गोबर खरीदने का वादा भी किया है। कांग्रेस ने युवाओं से दो लाख नई भर्ती करने का वादा किया है। साथ ही किसानों का कर्जा माफ करने का भी वादा किया है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन बहाल करने का बड़ा वादा किया है।

वहीं कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव के लिए नारे का भी ऐलान किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस आएगी,खुशहाली लाएगी का नारा दिया है।

कांग्रेस ने महिलाओं को प्रतिमाह 15 सौ रूपए नारी सम्मान निधि के तौर पर देने का वादा किया है। कांग्रेस ने घरेलू गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में देने का भी ऐलान किया है। साथ ही बिजली सौ यूनिट माफ और दो सौ यूनिट हाफ के दर पर मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग जनों की पेंशन की राशि बढ़ाकर दो हजार रुपए करने का वादा भी किया गया है। साफ है कि मेनिफेस्टो में समाज के हर वर्ग को रिझाने की कांग्रेस ने भरपूर कोशिश की है,लेकिन अपनी कोशिश में कांग्रेस किस हद तक कामयाबी होगी,ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this