बीरेंद्र कुमार झा
झारखंड के चतरा जिला में एक मां ने अपनी ममता का सौदा कर लिया है। सूचना मिलते ही इस मामले में जिला प्रशासन रेस हो गया । अधिकारियों की सक्रियता बढ़ने के बाद उसके घर से ₹1 लाख बरामद किए गए हैं। डीसी ने इस मामले की जांच को लेकर एक कमेटी कर दी है। एसपी इस केस की जांच करेंगे। पुलिस सदर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
डीडीसी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित
चतरा में एक मां के द्वारा एक नवजात का सौदा कर दिया गया है। इस बात को जिला प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। आयोग ने डीडीसी के अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी ने पुलिस के साथ मिलकर महिला के घर से ₹1लाख बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने गरीबी के कारण अपने नवजात का सौदा किया है।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
नवजात के बेचे जाने की खबर मिलते ही अधिकारी काफी सक्रिय हो गए । नवजात को बरामद करने में पुलिस जुट गई है। इस क्रम में पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है, ताकि जिसने नवजात को खरीदा है उसे गिरफ्तार किया जा सके।

